facebookmetapixel
Budget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खास

पूर्व कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा को मिला ईनाम, भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

अशोक चव्हाण और अजीत गोपछड़े दोनों नांदेड़ से नेता हैं । संख्या बल को देखते हुए भाजपा-अजित पवार और शिवसेना के महागठबंधन को पांच सीटें मिलने में कोई दिक्कत नहीं है।

Last Updated- February 14, 2024 | 7:57 PM IST
Former Congress leaders Ashok Chavan and Milind Deora got the reward, BJP made them candidates for Rajya Sabha elections. पूर्व कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण और मुरली देवड़ा को मिला ईनाम, भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। दो दिन पहले भाजपा में शामिल होने वाले अशोक चव्हाण और मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपचड़े को राज्यसभा के लिए बनाया है। जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद चव्हाण मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर अशोक चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी का आभार व्यक्त किया है।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है। क्योंकि भाजपा अब छठा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। अब तक कांग्रेस के पास 44 विधायक थे। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 42 विधायकों की जरूरत होती है। अब दो नेताओं के इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या सिर्फ 42 रह गई है।

अशोक चव्हाण और अजीत गोपछड़े दोनों नांदेड़ से नेता हैं । जब चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए थे तभी ये कयास लगाये जा रहे थे कि अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेजेगी। महाराष्ट्र से छह राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। संख्या बल को देखते हुए भाजपा-अजित पवार और शिवसेना के महागठबंधन को पांच सीटें मिलने में कोई दिक्कत नहीं है।

महाविकास अघाड़ी को छठी सीट मिलने की संभावना है। यह सीट कांग्रेस की है और उम्मीद है कि संख्या बल के हिसाब से यह सीट उसी पार्टी को मिलेगी। शिवसेना शिंदे गुट की तरफ से मिलिंद देवरा 15 फरवरी को 11 बजे राज्यसभा सदस्यता के लिए फॉर्म भरेंगे।

कौन हैं अशोक चव्हाण?

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। वह महाराष्ट्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और 13 फरवरी 2024 को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा, उन्होंने विलासराव देशमुख सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री के रूप में कार्य किया है और वह महाराष्ट्र के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री भी रह चुके हैं।

पुणे में भाजपा की महिला चेहरा हैं मेघा कुलकर्णी

मेघा कुलकर्णी ने पुणे के कोथरुड विधानसभा क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान सभा की पहली बार सदस्य के रूप में कार्य किया है । 2014 के चुनावों में, उन्होंने शिवसेना के चंद्रकांत मोकाटे के खिलाफ जीत हासिल की थी। वह पुणे से महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाली दो महिला सदस्यों में से एक हैं ।

हिन्दुत्ववादी चेहरा हैं डॉ. अजीत गोपछड़े

डॉ. अजीत गोपछड़े भारतीय राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति हैं । वह भाजपा पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। डॉ. अजीत गोपचड़े एक हिंदू राष्ट्रवादी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हैं । वह बीजेपी से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से भी जुड़े हुए हैं । डॉ. गोपचड़े महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कोल्हे बोरगांव गांव के रहने वाले हैं।

पुस्तैनी राजनीतिज्ञ है मिलिंद देवरा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा पिछले महीने ही शिवसेना में शामिल हुए थे। देवरा मुंबई से दो बार लोकसभा सदस्य रहे हैं लेकिन उच्च सदन के लिए यह उनका पहला चुनाव होगा।

First Published - February 14, 2024 | 7:20 PM IST

संबंधित पोस्ट