facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

अपतटीय खनिज नीलामी का पहला चरण जुलाई तक: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

Advertisement

कोयला और खान मंत्री ने बताया कि खान मंत्रालय ने कुल 10 अपतटीय खनिज ब्लॉकों को सूचीबद्ध किया है।

Last Updated- March 03, 2024 | 9:29 PM IST
भारत में अगले पांच से 10 साल में दोगुना हो जाएगी जिंक की मांग, Zinc demand in India likely to double in next 5-10 years: Industry body

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अपतटीय खनिज नीलामी का पहला चरण इस साल जून-जुलाई तक शुरू होने की संभावना है।

कोयला और खान मंत्री ने बताया कि खान मंत्रालय ने कुल 10 अपतटीय खनिज ब्लॉकों को सूचीबद्ध किया है। इस संबंध में जल्द से जल्द नीलामी के लिए अंतर-मंत्रालयी परामर्श चल रहा है। उनसे जब अपतटीय खनिजों की नीलामी की समयसीमा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नीलामी जून-जुलाई, 2024 तक शुरू होने की संभावना है।

जोशी ने कोई और जानकारी साझा किए बिना कहा कि ये ब्लॉक भारत के पूर्वी और पश्चिमी तट पर स्थित हैं। मंत्री ने कहा, ‘हमारी योजना पहली नीलामी पूरी होने के बाद अपतटीय खनिजों की नीलामी के और चरण शुरू करने की है।’

केंद्र सरकार ने अपतटीय खनिजों की नीलामी की व्यवस्था में सुधार के लिए अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 2002 में संशोधन किया है। अपतटीय खनिज धरती के भीतर गहराई में होते हैं और तटवर्ती खनिजों की तुलना में इन्हें निकालना कठिन होता है।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 9:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement