facebookmetapixel
एफपीआई ने किया आईटी और वित्त सेक्टर से पलायन, ऑटो सेक्टर में बढ़ी रौनकजिम में वर्कआउट के दौरान चोट, जानें हेल्थ पॉलिसी क्या कवर करती है और क्या नहींGST कटौती, दमदार GDP ग्रोथ के बावजूद क्यों नहीं दौड़ रहा बाजार? हाई वैल्यूएशन या कोई और है टेंशनउच्च विनिर्माण लागत सुधारों और व्यापार समझौतों से भारत के लाभ को कम कर सकती हैEditorial: बारिश से संकट — शहरों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के लिए तत्काल योजनाओं की आवश्यकताGST 2.0 उपभोग को बढ़ावा दे सकता है, लेकिन गहरी कमजोरियों को दूर करने में कोई मदद नहीं करेगागुरु बढ़े, शिष्य घटे: शिक्षा व्यवस्था में बदला परिदृश्य, शिक्षक 1 करोड़ पार, मगर छात्रों की संख्या 2 करोड़ घटीचीन से सीमा विवाद देश की सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान का छद्म युद्ध दूसरा खतरा: CDS अनिल चौहानखूब बरसा मॉनसून, खरीफ को मिला फायदा, लेकिन बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही; लाखों हेक्टेयर फसलें बरबादभारतीय प्रतिनिधिमंडल के ताइवान यात्रा से देश के चिप मिशन को मिलेगी बड़ी रफ्तार, निवेश पर होगी अहम चर्चा

“हर घर तिरंगा”: अमित शाह ने दिल्ली में किया ध्वजारोहण, खादी के तिरंगे की रिकार्ड बिक्री, अंडमान भेजे 30 हजार झंडे

खादी ग्रामोद्योग भंडार प्रबंधक ने बताया कि पिछले वर्ष जहां 15 अगस्त तक ₹8 लाख की बिक्री हुई थी, इस बार यह आंकड़ा ₹9 लाख तक पहुंच गया है।

Last Updated- August 13, 2025 | 5:18 PM IST

देश आजादी की 79वीं वर्षगांठ की तैयारियों में डूबा है और पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोरों पर है। इस अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला बताया।

अमित शाह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “हर घर तिरंगा अभियान अब एक जनआंदोलन बन गया है। यह अभियान उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने त्याग, तपस्या और समर्पण से स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया। आज 140 करोड़ भारतीय इसे विकसित और श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

खादी के झंडों की रिकार्ड बिक्री, 2×3 फीट और 3×4.5 फीट के झंडों की मांग सबसे ज्यादा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में खादी से बने तिरंगों की बिक्री में इस बार जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। खादी ग्रामोद्योग भंडार के प्रबंधक डी. वी. राउत ने बताया कि पिछले वर्ष जहां 15 अगस्त तक ₹8 लाख की बिक्री हुई थी, इस बार यह आंकड़ा ₹9 लाख तक पहुंच गया है, जिसमें से ₹7.5 लाख से अधिक की बिक्री अभी तक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 2×3 फीट और 3×4.5 फीट के झंडों की मांग सबसे ज्यादा है। टेबल फ्लैग की भी बिक्री हो रही है। आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों से भी बड़ी संख्या में झंडे खरीदे जा रहे हैं।

संस्कृति मंत्रालय ने अंडमान-निकोबार भेजे  30 हजार तिरंगे

अंडमान और निकोबार प्रशासन को संस्कृति मंत्रालय की ओर से 30,000 से अधिक तिरंगे भेजे गए हैं, जिन्हें डाक विभाग के माध्यम से घर-घर वितरित किया जा रहा है। मुख्य सचिव चंद्र भूषण कुमार ने बताया, “यह अभियान प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने और देशभक्ति का सामूहिक उत्सव मनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।”

प्रशासन ने सभी निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अपने सोशल मीडिया डीपी में भी तिरंगा लगाएं। सेलुलर जेल जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां स्वतंत्रता सेनानी जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर, बटुकेश्वर दत्त और सचिंद्र नाथ सान्याल को कैद किया गया था।

झारखंड में निकाली गई भव्य ‘तिरंगा यात्रा’, 940 फुट लंबा तिरंगा बना आकर्षण

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में रांची में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बीजेपी युवा मोर्चा, एनसीसी कैडेट्स, पेशेवरों और आम लोगों ने हिस्सा लिया। 940 फुट लंबा तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा, जो मोराबादी स्थित संकल्प पार्क से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई।

मरांडी ने कहा, “पूरे देश में इस तरह की यात्राएं हमारे वीर जवानों के सम्मान में निकाली जा रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैनिकों ने जो पराक्रम दिखाया है, वह पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है।”

Also Read | पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता राजीव प्रताप रुडी ने फिर जीता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव (प्रशासन) का चुनाव

लखनऊ में सीएम योगी ने किया अभियान का शुभारंभ, कहा— यह भारत माता के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के कालिदास मार्ग पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “यह अभियान न केवल एक आयोजन है, बल्कि भारत माता, हमारे संविधान, क्रांतिकारियों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक माध्यम है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हर घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए, यह राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति सम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान समाज को जाति, क्षेत्र, धर्म, भाषा जैसे विभाजक तत्वों से ऊपर उठकर एकता का संदेश देता है। भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। ऐसे समय में देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।” 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भाषण देंगे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप भी उसी दिन करेंगे संबोधित

First Published - August 13, 2025 | 5:18 PM IST

संबंधित पोस्ट