facebookmetapixel
अब ChatGPT Go का 1 साल तक फ्री एक्सेस, OpenAI का प्रमोशनल ऑफर 4 नवंबर से शुरूभारत vs चीन: अंबानी या झोंग – कौन है एशिया का सबसे अमीर?मेहली मिस्त्री होंगे टाटा ट्रस्ट्स से बाहर, तीन ट्रस्टी ने दोबारा नियुक्ति के खिलाफ डाला वोटAI-फर्स्ट स्टार्टअप्स ने दी भारत के 264 अरब डॉलर के IT सेक्टर को चुनौती2025 में ₹7 लाख करोड़ डूबने के बाद Nifty IT Index में आई सबसे बड़ी तेजी, आगे क्या करें निवेशकट्रंप बोले- मेरे पास अब तक के सबसे अच्छे नंबर हैं, तीसरी बार चुनाव लड़ना पसंद करूंगा15 लाख कर्मचारियों वाली Amazon करेगी 30,000 की छंटनी, खर्च घटाने की बड़ी मुहिम शुरूStock Market today: सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 25825 से नीचे; IT, FMCG, रियल्टी ने बढ़ाया दबावStocks to Watch today: टाटा कैपिटल से लेकर अदाणी एनर्जी तक, इन शेयरों पर रहेगी आज नजर₹70,000 करोड़ की वैल्यूएशन वाली Lenskart ला रही है 2025 का पांचवां सबसे बड़ा IPO

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह, पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

Last Updated- December 23, 2022 | 11:47 AM IST
Delhi pollution: Preparation for winter action plan started to deal with pollution, 42% reduction in PM-10 in 9 years

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह मौसम की सबसे सर्द सुबह रही, जब पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आई‍एमडी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली के आसमान में कोहरे की हल्की परत छाई रही, जिससे दृश्यता घटकर 500 मीटर तक रह गई।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। यह दिल्ली में इस साल ठंड में दर्ज अब तक का सबसे कम तापमान है।

आईएमडी के अनुसार, पालम हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे सबसे कम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई।

मौसम विभाग ने बताया कि बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है। वहीं, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 के बीच दर्ज का जाती है।

आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

First Published - December 23, 2022 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट