facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

Delhi weather Update: मार्च में भी बरकरार है दिल्ली की सर्दी, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

Advertisement

आईएमडी ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान लगातार 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

Last Updated- March 06, 2024 | 10:53 AM IST
Delhi Weather

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह सर्द रही। शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान लगातार 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी ने कहा कि राजधानी में दिन के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान भी गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी द्वारा सुबह नौ बजे साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार आज दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार की सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 10:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement