facebookmetapixel
Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

Delhi Weather Update: दिसंबर शुरू हो गया लेकिन कब पड़ेगी कड़ाके वाली ठंड? जानें क्या है IMD का अनुमान

Delhi Weather: मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक, आने वाले अगले चार दिनों में हवा का रुख बदलेगा और हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

Last Updated- December 03, 2024 | 9:00 AM IST
Weather News
Representative Image

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषण के चलते बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई थी, जिससे अब राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, दिसंबर का महीना शुरू हो गया है, लेकिन ठंड का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। इस साल नवंबर का महीना भी काफी गर्म रहा। साथ ही भारी प्रदूषण के चलते दिल्ली-NCR के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का ठंड और प्रदूषण को लेकर अनुमान

मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक, आने वाले अगले चार दिनों में हवा का रुख बदलेगा और हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। तेज हवा से प्रदूषण छटेगा।

दिसंबर भले ही शुरू हो चुका है, लेकिन कंपकंपाने वाली सर्दी के लिए दिल्ली वालों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अक्टूबर और नवंबर के शुष्क मौसम के बाद, दिसंबर का पहला सप्ताह भी इसी तरह का रहेगा।

हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में यानी 8-9 तारीख के आसपास पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। इस बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी महसूस होगा, जिससे तापमान गिर जाएगा और ठंड का असर बढ़ेगा।

कैसा है आज दिल्ली का मौसम?

आज, 3 दिसंबर 2024 को दिल्ली का तापमान 24.54°C है। आज न्यूनतम तापमान 13.05°C और अधिकतम तापमान 27.77°C रहने का अनुमान है। नमी का स्तर 26% है और हवा की गति 26 किमी/घंटा है। सूरज आज सुबह 6:58 बजे उगा और शाम 5:23 बजे डूबेगा।

कल, बुधवार 4 दिसंबर 2024 को, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.68°C और अधिकतम तापमान 27.18°C रहने की संभावना है। नमी का स्तर कल 22% रहेगा।

First Published - December 3, 2024 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट