facebookmetapixel
भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारीStock Market: बाजार में तीन सत्रों की तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का; RBI नीति से पहले निवेशक सतर्क

Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रदूषण के कहर के बीच ठंड की दस्तक, जानें कैसा है आज का मौसम

Delhi Weather: मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 46 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। लोगों को घर से बाहर कम निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

Last Updated- November 20, 2024 | 9:40 AM IST
Weather: Smog in Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रदूषण के प्रकोप के बीच ठंड का आगमन भी हो गया है। कल यानी मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। लेकिन बढ़ता प्रदूषण ठंड के मौसम में भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

कोहरे और स्मॉग का डबल अटैक

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह घना कोहरा और स्मॉग का असर देखने को मिलेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम को फिर हल्का कोहरा और स्मॉग की चादर छा सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने की संभावना है। रिज इलाके का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री तक दर्ज किया गया।

कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

कोहरे के बढ़ते असर को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 25 नवंबर के बीच सुबह के समय मध्यम कोहरा और स्मॉग बना रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 25 से 37 डिग्री और रात का तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। रात में भी स्मॉग की स्थिति चिंताजनक बनी रहेगी।

आज कैसा है दिल्ली का मौसम?

बुधवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 422 के “गंभीर” स्तर पर पहुंच गया। जहरीली हवा ने पूरे शहर को घने स्मॉग की चादर में लपेट दिया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने से 119 फ्लाइट्स लेट हो गईं और 6 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।

प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में फिजिकल क्लासेस बंद करने और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का फैसला किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 46 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। लोगों को घर से बाहर कम निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

यमुना नदी में दिखा जहरीला झाग, प्रदूषण का स्तर चिंताजनक

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या लगातार बनी हुई है। बुधवार को कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता नजर आया, जो नदी के गंभीर रूप से प्रदूषित होने का संकेत है।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चरण 4 लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ जरूरी सामान वाले ट्रक या LNG, CNG, BS-VI डीजल और इलेक्ट्रिक से चलने वाले ट्रक ही आ सकेंगे।

दिल्ली के बाहर से आने वाले हल्के व्यावसायिक वाहन, जो गैर-जरूरी सामान लाते हैं, उन्हें भी बैन किया गया है। ये बैन CNG, BS-VI डीजल या इलेक्ट्रिक से न चलने वाले वाहनों पर होगा। साथ ही, सार्वजनिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्य भी रोक दिए गए हैं।

गोपाल राय ने मांगी कृत्रिम बारिश की अनुमति
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कृत्रिम बारिश की अनुमति मांगी है। उन्होंने IIT कानपुर और केंद्र सरकार की एजेंसियों के विशेषज्ञों के साथ बैठक करने की भी अपील की है, ताकि प्रदूषण को कम करने के उपायों पर चर्चा हो सके।

दिल्ली की खराब हवा से लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। सरकार का यह कदम प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया गया है।

First Published - November 20, 2024 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट