facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

Delhi weather Today: दिल्ली में 8.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, AQI 200 के पार; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Last Updated- December 09, 2024 | 11:54 AM IST
Weather: Cold winter day

Delhi weather Today: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सर्द रही और मिनिमम टेमप्रेचर 8.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। यह इस मौसम के एवरेज टेमप्रेचर से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार शाम हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सर्दियों के इस मौसम में रविवार को अब तक दूसरी बार सबसे कम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का लेवल  100 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो दिन में नमी और ठंड की शुरुआत का संकेत है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 212 रहा जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार 201 से 300 के बीच का एक्यूआई स्तर ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जो संवेदनशील समूहों और श्वसन संबंधी बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - December 9, 2024 | 11:54 AM IST

संबंधित पोस्ट