facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट; इन्फोसिस 8% टूटादीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइए

Delhi Weather: दिल्ली में आज दिन में हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

Last Updated- July 27, 2024 | 11:23 AM IST
Delhi Weather Update
Representative Image

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

उसने बताया कि राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में शुक्रवार को 93 मिमी बारिश हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 दर्ज किया गया, जो ‘मध्य़म’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - July 27, 2024 | 11:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट