facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

Delhi Rains: दिल्ली में सर्दियों की पहली बारिश; तामपान गिरा; AQI में आ सकती है गिरावट

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

Last Updated- December 08, 2024 | 7:47 PM IST
Delhi Rain

Delhi Rains: दिल्ली में रविवार शाम को हवाएं का रुख एक एक दम से तब बदल गया जब राजधानी की सड़के बारिश से गीली ही गई। पहाड़ों में बर्फबारी की शुरुआत के उत्तर-भारत में ठंडी हवाओं का जोर देखा जा रहा है।

हालांकि, बारिश का एक फायदा भी है। इससे दिल्ली के एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है। एक सप्ताह के दिल्ली के हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ दिख रहा था। रविवार को दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार चला गया था और 302 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

इस महीने की शुरुआत में एयर क्वालिटी सुधरकर ‘मीडियम’ श्रेणी में पहुंच गई थी। इससे पहले 30 नवंबर को एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी और एक्यूआई 346 रहा था।

रविवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 302 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 233 (खराब श्रेणी) की तुलना में गिरावट दर्शाता है। शहर के 38 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 23 में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शनिवार को केवल दो केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई थी।

इस बीच समीर ऐप के अनुसार, 13 केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ जबकि बाकी में ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिसंबर की शुरुआत में, वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ था, ‘बहुत खराब’ से सुधरकर ‘खराब’ और फिर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी। लेकिन रविवार को वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ते हुए ‘मध्यम’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है, लेकिन मंगलवार को यह गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच सकता है।

First Published - December 8, 2024 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट