facebookmetapixel
₹931 का HDFC Bank stock… क्या ₹1,200 तक जाएगा? 4 ब्रोकरेज ने दिए बड़े संकेतRIL: Q3 नतीजों के बाद स्टॉक 3% से ज्यादा टूटा; ब्रोकरेज की सलाह- BUY करें, 3 नए ग्रोथ इंजन देंगे मजबूतीGovt Business Loan Scheme: सिर्फ आधार कार्ड दिखाइए, सरकार देगी 90 हजार तक का लोन; जानें स्कीम के बारे मेंGoogle Gemini ने पेश किया ‘Answer Now’ फीचर, जानें कैसा करना होगा यूज30 साल में पलट गई दुनिया की तस्वीर, गरीब देश बने अमीर, भारत भी रेस में आगेलेबर कोड का सीधा असर, प्राइवेट बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों का खर्च बढ़ाGold silver price today: सोने चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी 3 लाख रुपये पारचांदी ने बनाया इतिहास: MCX पर पहली बार ₹3 लाख के पारBCCL IPO Listing Today: कोल इंडिया की सहायक कंपनी के आईपीओ की धमाकेदार शुरुआत, 96% के प्रीमियम पर हुआ लिस्टपैसों के दम पर अमीर चुनाव खरीद लेते हैं? 66 देशों के सर्वे में बड़ा दावा

Delhi: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना लेकिन ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी

Last Updated- May 01, 2023 | 6:06 PM IST
Kerala Rains Update: Yellow Alert by IMD
BS

दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई जिसके कारण अनेक स्थानों पर जलभराव हुआ तथा यातायात बाधित रहा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यातायात से जुड़ी समस्याओं के 31 फोन कॉल नियंत्रण कक्ष में आए, वहीं तीन सूचनाएं जलभराव के बारे में थीं। उन्होंने बताया कि झंडेवालां मंदिर, पश्चिम विहार, रोहिणी और दक्षिण दिल्ली में लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, ‘अरविंदो मार्ग में भारी यातायात है…. कृपया इस मार्ग पर जाने से बचें।’ लोगों को कैब करने में भी परेशानी आई, साथ ही किराए में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। लाजपत नगर से मंडी हाउस आने वाली सौम्या सिंह ने बताया कि छह कैब चालकों ने उनकी बुकिंग रद्द कर दी है।

कई यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी समस्याओं को साझा किया। लाजपत नगर, ITO, लोधी रोड, लुटियंस दिल्ली तथा नोएडा में भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जल भराव हो गया तथा नोएडा और दिल्ली के बीच, ITO तथा अन्य जगहों पर यातायात की रफ्तार थम गई।

Also Read: Delhi Weather: झमाझम बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में दस डिग्री तक की गिरावट

मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान (IMD) विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था।

First Published - May 1, 2023 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट