facebookmetapixel
Advertisement
रेल पीएसयू में हिस्सा बेच सकती है सरकार, 4 साल में 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य!नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क विवाद: कनेक्टिविटी के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अनुमति दे एयरपोर्टRBI के नए अधिग्रहण ऋण नियमों पर बैंकों का सतर्क रुख, बड़े सौदों में जल्दबाजी नहींAI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हबAI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडलसाल 2028 तक ₹2,150 करोड़ निवेश करेगी फ्रांस की वेलियो, बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्यNissan ने भारत में उतारी 7-सीटर एमपीवी Gravite, निर्यात बढ़ाकर 1 लाख वाहन करने का लक्ष्यसांठगांठ के मामले में अदालत पहुंची SAIL, CCI का भी दरवाजा खटखटायाICAI की सरकार से मांग: पीएम इंटर्नशिप योजना में पेशेवर सेवा फर्मों को मिले जगह

Delhi Weather: झमाझम बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में दस डिग्री तक की गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 1:45 PM IST
Delhi Weather
Shutterstock

Delhi Rain: दिल्ली में कल सुबह से ही बादल छाए हुए थे और सुबह की शुरुआत बूंदा बांदी से हुई। हालांकि, मौसम को बदलते हुए देर नहीं लगी और दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। बारिश के चलते तापमान में दस डिग्री तक की गिरावट आई है।

दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ह्यूमिडिटी का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने भी आज बारिश की संभावना जताई थी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था। दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(पीटीआई के इनपुट के साथ )

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement