facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Delhi heatwave updates: दिल्ली में टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा!

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में रात के समय भी गर्मी बनी रहेगी और यह स्थिति 2 जून तक बनी रहने का अंदेशा है।

Last Updated- May 29, 2024 | 5:48 PM IST
Delhi Heat

दिल्ली में बुधवार को तापमान अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 52.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जैसा कि मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों से पता चला है। दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित मुंगेशपुर मौसम विभाग के कार्यालय ने दोपहर 2:30 बजे तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह बढ़त उस दिन के बाद दर्ज की गई है, जब दिल्ली के बाहरी इलाकों में तीन मौसम स्टेशनों – मुंगेशपुर, नरेला और नांगलोई में तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी की एक बड़ी वजह राजस्थान से आने वाली लू बताई जा रही है। मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत का कहना है कि “खुले इलाकों में जहां खाली जमीन होती है, वहां सूरज की तेज किरणें ज्यादा पड़ती हैं और छाया कम होने से यह इलाके बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं।”

भारत मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि “दिल्ली के कुछ इलाके तो खास तौर पर इन गर्म हवाओं के जल्दी पहुंचने से ज्यादा प्रभावित होते हैं, जिससे पहले से ही खराब मौसम और भी खराब हो जाता है। मुंगेशपुर, नरेला और नांगलोई जैसे इलाके सबसे पहले इन गर्म हवाओं का पूरा थपेड़ा झेलते हैं।”

दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को आगाह किया गया है कि वे लू से बचने के लिए सावधानी बरतें। अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने, खूब सारा पानी पीने और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। सरकारी विभाग के अनुसार, “जब किसी इलाके में अधिकतम तापमान लगातार दो या उससे ज्यादा दिनों तक 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रहता है, तब वहां हीटवेव की घोषणा की जाती है।”

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, “अगर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान लगातार दो या उससे ज्यादा दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा, समुद्री इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रहता है, तो हीटवेव की घोषणा की जाती है।”

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में रात के समय भी गर्मी बनी रहेगी और यह स्थिति 2 जून तक बनी रहने का अंदेशा है।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement