facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

दिल्ली सरकार को तीसरी तिमाही में मिला 12 फीसदी ज्यादा जीएसटी

Last Updated- January 04, 2023 | 7:00 PM IST
GST
Shutterstock

दिल्ली सरकार का GST वसूली से खजाना खूब भर रहा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह में करीब 12 फीसदी इजाफा हुआ है। इस तिमाही के दौरान ही त्योहारी कारोबार हुआ। साल 2022 के दिसंबर में सालाना आधार पर जीएसटी वसूली में 17 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि नवंबर की तुलना में दिसंबर में कम जीएसटी संग्रह हुआ।

तीसरी तिमाही में जीएसटी वसूली 12 फीसदी बढ़कर 6,818 करोड़ रुपये

दिल्ली सरकार को वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर—दिसंबर) में 6,818 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए हैं, जबकि वर्ष 2021-22 की समान अवधि में यह आंकड़ा 6,093 करोड़ रुपये था। इस तरह इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से 12 फीसदी ज्यादा जीएसटी वसूली हुई।

साल 2022 के दिसंबर महीने में 2,200 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई, जो साल 2021 के दिसंबर में हुई 1,877 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली से 17 फीसदी ज्यादा है। हालांकि दिसंबर में नवंबर से कम जीएसटी वसूली हुई। नवंबर में 2,283 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई थी, जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 2,200 करोड़ रुपये है। त्योहारी बिक्री जोरों पर होने के कारण नवंबर में अधिक जीएसटी संग्रह हुआ। दिसंबर के दौरान त्योहारी कारोबार का असर खत्म हो गया था। इसलिए नवंबर की तुलना में दिसंबर में जीएसटी संग्रह में कमी दिख रही है।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे स्वच्छ शहर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन होगा ‘कार्बन न्यूट्रल’

चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक जीएसटी वसूली 22.50 फीसदी बढ़ी

दिल्ली सरकार को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 20,675 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में हुई 16,845 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली से करीब 22.50 फीसदी अधिक है। दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है। दिल्ली सरकार के कर राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत जीएसटी वसूली ही है।

First Published - January 4, 2023 | 7:00 PM IST

संबंधित पोस्ट