facebookmetapixel
गोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटस

Delhi Flood: बाढ़ का सामना कर रही दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश

दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश के इलाके, दिल्ली सचिवालय क्षेत्र सहित मध्य दिल्ली के कई हिस्से उन स्थानों में शामिल हैं जहां वर्षा हुई है।

Last Updated- July 18, 2023 | 5:02 PM IST
Delhi Weather Today

दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके अब भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं। दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश के इलाके, दिल्ली सचिवालय क्षेत्र सहित मध्य दिल्ली के कई हिस्से उन स्थानों में शामिल हैं जहां वर्षा हुई है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम वर्षा का अनुमान जताया था। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत रहा।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम यानी 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : Delhi Flood: यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर, जानें ताजा हालात

First Published - July 18, 2023 | 5:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट