facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

Delhi election results 2025: दिल्ली के दंगल में किसे बढ़त, कौन पीछे? जानें केजरीवाल, आतिशी और सिसोदिया का हाल

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए शनिवार (8 फरवरी) को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 27 विधानसभा सीट पर आगे है।

Last Updated- February 08, 2025 | 11:55 AM IST
Delhi election results 2025: Who is ahead and who is behind in the Delhi riots? Know the condition of Kejriwal, Atishi and Sisodia दिल्ली के दंगल में किसे बढ़त, कौन पीछे? जानें केजरीवाल, आतिशी और सिसोदिया की हाल

Delhi election results 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए शनिवार (8 फरवरी) को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी को 36 सीटों की जरूरत होती है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी होने जा रही है।

Delhi Election Results 2025 LIVE

Delhi election results 2025: दिल्ली के दंगल में किसे बढ़त, कौन पीछे

नई दिल्ली में BJP के प्रवेश साहिब सिंह AAP के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बढ़त बनाए हुए हैं।

कालकाजी में BJP के रमेश बिधूड़ी AAP की आतिशी के खिलाफ आगे हैं।

पटपड़गंज में BJP के रवि नेगी AAP के अवध ओझा से आगे चल रहे हैं।

जंगपुरा में AAP के मनीष सिसोदिया BJP के तरविंदर सिंह मारवाह के खिलाफ बढ़त बनाए हुए हैं।

ओखला में AAP के अमानतुल्ला खान BJP के मनीष चौधरी से आगे हैं।

Also read: Delhi election results 2025: दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, नाम पर निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा: वीरेंद्र सचदेवा

अभी तक के चुनाव रुझान एग्जिट पोल पर लगा रहे मुहर

अभी तक के चुनाव रुझान एग्जिट पोल के अनुमान को सही साबित कर रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने BJP को AAP पर बढ़त दी है, जो 2015 से दिल्ली पर शासन कर रही है। पांच प्रमुख एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, BJP को 38-43 सीटें मिल सकती हैं, जबकि AAP को 26-32 सीटें मिलने का अनुमान है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस को 0-1 सीटों पर सिमटने की संभावना जताई गई है।

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में BJP की वापसी की उम्मीद

BJP ने आखिरी बार दिल्ली में बहुमत 1993 में हासिल किया था, जब 1956 के बाद पहली बार दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे। दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी पार्टी के लिए लगभग 50 सीटें जीतने का दावा किया है। सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली को एक मजबूत और स्थिर सरकार मिले।’’ सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्लीवासियों को प्रभावित करने वाले वास्तविक मुद्दों जैसे टूटी सड़कें, शराब नीति विवाद, गंदा पानी और भ्रष्टाचार पर चुनाव लड़ा है।

First Published - February 8, 2025 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट