facebookmetapixel
भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारीStock Market: बाजार में तीन सत्रों की तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का; RBI नीति से पहले निवेशक सतर्क

Delhi AQI Today: दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, स्मॉग की चादर में लिपटी राजधानी

CPCB के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 8 बजे 335 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

Last Updated- November 10, 2024 | 12:04 PM IST
Delhi smog
Smog in Delhi

Delhi AQI Today: दिवाली के बाद से लगातार 10वें दिन दिल्ली की हवा में प्रदूषण बना हुआ है। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में घना स्मॉग छाया रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 8 बजे 335 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR-India) के डेटा के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI का स्तर इस प्रकार रहा:

आनंद विहार: 351
बवाना: 383
मथुरा रोड (CRRI): 323
द्वारका सेक्टर 8: 341
IGI एयरपोर्ट: 326
ITO: 328
लोधी रोड: 319
मुंडका: 358
नजफगढ़: 341
न्यू मोती बाग: 394
ओखला फेज-2: 339
आरके पुरम: 368
वज़ीरपुर: 366

कर्तव्य पथ से ली गई तस्वीरों में इंडिया गेट के आसपास घना स्मॉग नजर आया। यहां AQI सुबह 7 बजे तक 357 दर्ज किया गया। कालिंदी कुंज और आस-पास के इलाकों में ऊंची इमारतें धुंध से ढकी दिखीं, यहां AQI का स्तर 323 रहा। धौलाकुआं में AQI 394 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

AQI मापदंड:

200-300: ‘खराब’
301-400: ‘बहुत खराब’
401-450: ‘गंभीर’
450 से ऊपर: ‘सिवियर प्लस’

प्रदूषण से बढ़ी स्वास्थ्य समस्याएं

दिल्ली का AQI स्तर बढ़कर अब ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना किसी श्वसन संबंधी बीमारी के भी लोग सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे हैं।

First Published - November 10, 2024 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट