facebookmetapixel
FPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापार

FASTag KYC अपडेट करने की डेडलाइन एक महीने के लिए आगे बढ़ी, जानें अपडेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

दि आपका FASTag KYC अधूरा है, तो आपको अधूरे KYC के संबंध में ईमेल, एसएमएस या जारीकर्ता बैंक के एप्लिकेशन इंटरफ़ेस के माध्यम से नोटिफिकेशन प्राप्त होगी।

Last Updated- March 02, 2024 | 12:28 PM IST
FASTag will be mandatory on every vehicle in Maharashtra from April 1, double toll will be charged as fine महाराष्ट्र में 1 अप्रैल से हर गाड़ी पर FASTag होगा अनिवार्य, जुर्माना के तौर पर लगेगा दोगुना टोल

FASTag KYC Last Date: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की आखिरी तारीख को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब आप 31 मार्च तक फास्टैग की केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। पहले ये डेडलाइन 29 फरवरी तक रखी गई थी। 

NHAI की वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग रहेगा। इस फास्टैग का इस्तेमाल किसी और गाड़ी के लिए नहीं किया जा सकेगा। 

नहीं कराया अपडेट तो ब्लैकलिस्ट हो सकता है आपका FASTag

जो लोग FASTag KYC details अपडेटेड नहीं करेंगे उनका फास्टैग 31 मार्च के बाद से ब्लैकलिस्ट हो सकता है। नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के ऑर्डर के अनुसार, लास्ट डेट तक अपना KYC अपडेट नहीं होने पर बैंक ग्राहकों का फास्टैग को डीएक्टिवेट कर देगा।

अगर ऐसा होता है तो आपकों हाईवे पर यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Paytm FASTag सिक्योटिरी मनी कैसे मिलेगा वापस, कैसे घर बैठे खरीदें नया फास्टैग, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

क्या है FASTag?

भारत सरकार ने 15 फरवरी, 2001 से सभी गाड़ियों के लिए FASTags अनिवार्य कर दिया था। FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाती है। यह लिंक किए गए बैंक खाते से टोल राशि को स्वचालित रूप से काटने में मदद करता है।

किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम?

FASTag रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक के माध्यम से काम करता है, जो टोल टैक्स भुगतान को आसानी से कलेक्ट करने की सुविधा प्रदान करता है। जब FASTag से लैस कोई वाहन टोल प्लाजा के पास पहुंचता है, तो स्कैनर टैग को पहचान लेता है और लागू राशि को आपके अकाउंट (बैंक खाते या प्रीपेड कार्ड) से काट लेता है।

यह भी पढ़ें: Paytm पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध के बाद FASTags की मांग में उछाल, बैंक दे रहे नए ऑर्डर

FASTag KYC को अपडेट करने के लिए यह डॉक्यूमेंट्स हैं अनिवार्य

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी)
  • ड्राइविंग लाइसेंस

कैसे पता चलेगा कि FASTag KYC अधूरा है या नहीं?

IHML वेबसाइट के अनुसार, “यदि आपका FASTag KYC अधूरा है, तो आपको अधूरे KYC के संबंध में ईमेल, एसएमएस या जारीकर्ता बैंक के एप्लिकेशन इंटरफ़ेस के माध्यम से नोटिफिकेशन प्राप्त होगी। आपसे अनुरोध है कि अपडेट के लिए अपने पंजीकृत कम्युनिकेशन चैनलों जैसे एसएमएस, ई-मेल आदि पर नज़र रखें।

जानें कैसे होगा फास्टैग केवाईसी अपडेट

NHAI द्वारा जारी फास्टैग के लिए-

  • इस वेबसाइट-https://fastag.ihmcl.com पर जाएं
  • अकाउंट में लॉग इन करें
  • इसके बाद अपने केवाईसी ऑनलाइन अपडेट करें

यह भी पढ़ें: आपके Paytm वाले पैसों का क्या होगा! UPI, पेटीएम वॉलेट, FASTag और मोबिलिटी कार्ड 1 मार्च से यूज कर सकेंगे या नहीं?

बैंकों द्वारा जारी किए गए FASTag के लिए

  • सबसे पहले इस वेबसाइट – https://www.netc.org.in/request-for-netc-fastag पर क्लिक करें
  • NETC FASTag ऑप्शन में अपना फास्टैग जारीकर्ता बैंक चुनें और विजिट वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित FASTag जारीकर्ता बैंक में लॉग इन करें
  • KYC ऑनलाइन अपडेट करें
  • यदि आपको अपने बैंक से कोई नोटिफिकेशन या रिमाइंडर नहीं मिला है तो इसका मतलब है कि आपका केवाईसी पूरा हो गया है और आपकी ओर से कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है।

First Published - March 2, 2024 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट