facebookmetapixel
Advertisement
HUL की ग्रोथ पर भरोसा, ICICI Securities ने BUY रेटिंग रखी बरकरार; 32% तक तेजी की उम्मीदStock Market Today: GIFT Nifty के पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के पारJSW MG का बड़ा दांव! ADAPT प्लेटफॉर्म से आएंगी नई EV और Hybrid SUV, बदल सकती है भारत के EV बाजार की तस्वीरटाइल इंडस्ट्री पर दबाव, MDF आयात बढ़ा… ऐसे माहौल में किन शेयरों पर रखें नजर? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकअब ज्यादा माइलेज और कम प्रदूषण! CAFE 2027 ड्राफ्ट से ऑटो कंपनियों पर बढ़ेगी सख्ती, EV को मिलेगा बड़ा फायदाStocks To Watch Today: Jio Financial का 156% मुनाफा, HCL Tech की बड़ी डील और RIL के नतीजे… आज बाजार में रहेगा हाई वोल्टेज एक्शनQ1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीद

Corruption Case: सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी

Advertisement

सूत्रों ने दावा किया कि सोरेन ‘लापता’ हैं और जांच एजेंसी उनसे संपर्क नहीं कर पाई है।

Last Updated- January 30, 2024 | 8:16 AM IST
Hemant Soren- हेमंत सोरेन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक दल धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने दावा किया कि सोरेन ‘लापता’ हैं और जांच एजेंसी उनसे संपर्क नहीं कर पाई है।

इस बीच, 27 जनवरी की रात को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता सोरेन ने एजेंसी को एक ईमेल भेजा है जिसमें उन्होंने ईडी जांचकर्ताओं द्वारा 31 जनवरी को अपराह्न एक बजे उनके रांची स्थित आवास पर नए दौर की पूछताछ के लिए सहमति व्यक्त की है।

संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ सुबह करीब 9 बजे दक्षिण दिल्ली में 5/1 शांति निकेतन भवन पहुंचे और देर शाम तक वहीं मौजूद रहे। इस दौरान कई प्रेस फोटोग्राफर, पत्रकार और कैमरा टीम बाहर खड़ी थीं। एक सूत्र ने कहा, ‘हम उनसे (सोरेन) पूछताछ करने के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर आए लेकिन वह यहां नहीं हैं।

ईडी की टीम झारखंड भवन और कुछ अन्य स्थानों पर भी गईं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं मिले।’सूत्र ने कहा कि ईडी की टीम सोरेन के लौटने तक उनके आवास पर रहेगी। उन्होंने बताया कि अधिकारी दिल्ली हवाई अड्डे पर भी निगरानी रख रहे हैं। ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में पूछताछ की थी।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement