facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर विवाद, किन्नर अखाड़े में टकराव

Advertisement

अजय दास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पदमुक्त करने की घोषणा की। त्रिपाठी ने कहा- ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनी रहेंगी, कानूनी कार्रवाई होगी।

Last Updated- January 31, 2025 | 10:13 PM IST
Mamta Kulkarni

पूर्व अभिनेत्री एवं हाल ही में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी को लेकर अब अखाड़े के कथित संस्थापक ऋषि अजय दास ने आपत्ति जताते हुए किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को ही पदमुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा कर दी। अजय दास ने शुक्रवार को अपने शिविर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करके कहा कि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से मुक्त किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘त्रिपाठी ने सनातन धर्म और देश हित को दरकिनार करके देशद्रोह जैसे मामले में लिप्त ममता कुलकर्णी का अखाड़े की परंपरा का अनुपालन किए बगैर सीधे महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक कर दिया।’ इस संवाददाता सम्मेलन के कुछ ही देर बाद किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने भी संवाददाता सम्मेलन किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, ‘जो भी मेरे बोर्ड और मेरे सिस्टम में होगा, वही मुझे निकाल सकता है।’

त्रिपाठी ने कहा, ‘ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं और बनी रहेंगी। उनके खिलाफ अब कोई आरोप नहीं है और सारे मामले रद्द किए जा चुके हैं। हमारी कानूनी टीम अजय दास के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए पहल करेगी।’

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 10:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement