facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: भारतीय कंपनियों में लैंगिक विविधता, कानून के बावजूद पुरुष प्रधान बोर्ड की चुनौतीतेल के लिए भारत की नीति पर नए सिरे से विचार की दरकारAI भारत के आईटी उद्योग के लिए विनाश नहीं, बदलाव का संकेतMiddle East Crisis: आसमान छू रहे सोने के दाम, भारत में गहरा सकता है खाद का बड़ा संकटUS-Iran संकट से RIL को फायदा?Women’s Day 2026: FD से दूरी, इक्विटी MF की ओर बढ़ा भरोसा; महिलाओं की हिस्सेदारी 32% हुईWomens Day 2026: देश की महिलाओं में बढ़ा हेल्थ कवर लेने का क्रेज, लेकिन अभी भी बड़ा ‘गैप’ बाकी!Middle East crisis: ईंधन सप्लाई ठप! मोरबी के सिरेमिक हब में बंद होने लगीं फैक्ट्रियां; 100 पर लगा तालाIRDAI 1 अप्रैल से इंश्योरेंस कंपनियों के लिए नया नियम करेगा लागू: पॉलिसीधारकों के लिए क्या बदलेगा?समुद्र में फंसे रूसी तेल पर भारत की नजर, रिफाइनरियों ने 1.5 करोड़ बैरल की खरीद शुरू

BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ पहुंचे दिल्ली

Advertisement

ऐसा कहा जाता है कि कमलनाथ राज्यसभा सीट नहीं मिलने से नाराज हैं और पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के हारने के बाद से राहुल गांधी भी उनके विरोध में हैं।

Last Updated- February 17, 2024 | 4:12 PM IST
Kamal Nath
Madhya Pradesh Congress leader Kamal Nath

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की अटकलों के बीच शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। वह पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के दौरे पर थे, जहां से वह नौ बार सांसद रहे हैं।

उनके पुत्र नकुल नाथ 2019 के चुनाव में इस सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में संवाददाताओं से कहा, “मैंने कल रात 10.30 बजे कमलनाथ से बात की, वह छिंदवाड़ा में हैं।”

उनका कहना था, “एक व्यक्ति जिसने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की और जब इंदिरा गांधी को जनता पार्टी द्वारा जेल भेजा गया तो वह नेहरू-गांधी परिवार के साथ खड़ा था, क्या आपको लगता है कि ऐसा व्यक्ति कभी कांग्रेस और गांधी परिवार छोड़ेगा?” ऐसा कहा जाता है कि कमलनाथ राज्यसभा सीट नहीं मिलने से नाराज हैं और पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के हारने के बाद से राहुल गांधी भी उनके विरोध में हैं।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद कमलनाथ को पार्टी की मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनके स्थान पर जीतू पटवारी को जिम्मेदारी सौंप गई थी। मध्य प्रदेश में भाजपा ने 230 सदस्यीय सदन में 163 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। कांग्रेस सिर्फ 66 सीटें जीतने में कामयाब रही।

Advertisement
First Published - February 17, 2024 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement