facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

AI से अभी तक नौकरियों का नुकसान नहीं, युवा कर्मचारियों की भर्ती धीमी होने के संकेत: Anthropic

Advertisement

अध्ययन कहा गया, ''AI अपनी सैद्धांतिक क्षमता तक पहुंचने से बहुत दूर है। वास्तविक प्रसार व्यवहार्य क्षमता का एक छोटा सा हिस्सा है।''

Last Updated- March 06, 2026 | 6:06 PM IST
AI and Jobs

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से अभी तक नौकरियों का कोई उल्लेखनीय नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस तकनीक से प्रभावित व्यवसायों में युवा कर्मचारियों की भर्ती धीमी होती दिख रही है। एआई फर्म एंथ्रोपिक (Anthropic) के एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई। इसके मुताबिक AI का वास्तविक प्रसार अभी उसकी क्षमता के मुकाबले काफी कम है।

ज्ञान-आधारित बिजनेस सबसे ज्यादा प्रभावित

क्लाउड चैटबॉट के पीछे काम करने वाले और अब अमेरिकी प्रशासन की जांच के घेरे में आ चुके सैन फ्रांसिस्को स्थित एआई स्टार्टअप की रिपोर्ट में श्रम बाजार के आंकड़ों के साथ वास्तविक दुनिया में AI के उपयोग का विश्लेषण किया गया है। इसमें पाया गया कि ऑफिस से जुड़े, ज्ञान-आधारित बिजनेस एआई से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Also Read: गैजेट्स से ग्रॉसरी तक किस्तों पर? कहीं ‘बाय नाउ पे लेटर’ व EMI आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम तो नहीं छीन रहा

विशेष रूप से कोडिंग, इंफॉर्मेशन प्रोसेसिंग, एनालिसिस, विश्लेषण और नियमित डिजिटल कार्यों से जुड़ी भूमिकाएं। वास्तव में कंप्यूटर प्रोग्रामर, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि, डेटा एंट्री ऑपरेटर, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट और फाइनैंशियल और इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट जैसे पद सबसे ज्यादा प्रभावित व्यवसायों में शामिल हैं। इनके कई कार्यों को पहले ही लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) ने ऑटोमेट या तेज कर दिया है।

शारीरिक श्रम वाली नौकरियों पर सबसे कम असर

इसके विपरीत मुख्य रूप से शारीरिक क्षमताओं की आवश्यकता वाली नौकरियों पर इसका सबसे कम प्रभाव पड़ता दिख रहा है, जिनमें रसोइया, मोटरसाइकिल मैकेनिक, लाइफगार्ड और बारटेंडर शामिल हैं। अध्ययन कहा गया, ”AI अपनी सैद्धांतिक क्षमता तक पहुंचने से बहुत दूर है। वास्तविक प्रसार व्यवहार्य क्षमता का एक छोटा सा हिस्सा है।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement