facebookmetapixel
Advertisement
Delhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटका

मारुति का गुजरात में मेगा प्लान: खोरज में ₹10,189 करोड़ का निवेश, 2029 तक तैयार होगा नया प्लांट

Advertisement

गुरुग्राम, मानेसर, खरखोदा और हंसलपुर में स्थित संयंत्रों के बाद खोरज का यह आगामी संयंत्र मारुति की पांचवीं इकाई होगी

Last Updated- March 24, 2026 | 11:24 PM IST
Maruti Suzuki
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मारुति सुजूकी इंडिया के निदेशक मंडल ने गुजरात के खोरज में नए विनिर्माण संयंत्र के पहले चरण को मंजूरी दे दी है। इस चरण में साल 2029 तक 10,189 करोड़ रुपये की लागत से सालाना 2,50,000 वाहन क्षमता स्थापित की जाएगी। कंपनी ने मंगलवार को यह ऐलान किया।

गुरुग्राम, मानेसर, खरखोदा और हंसलपुर में स्थित संयंत्रों के बाद खोरज का यह आगामी संयंत्र मारुति की पांचवीं इकाई होगी। कंपनी ने कहा कि मौजूदा चार संयंत्र सालाना 26 लाख वाहनों का विनिर्माण कर सकते और उनकी क्षमता का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।’

बीएसई को दी गई सूचना में मारुति ने बताया कि 10,189 करोड़ रुपये के निवेश का उपयोग खोरज संयंत्र के पहले चरण की स्थापना के साथ-साथ भविष्य के संयंत्रों के लिए कुछ ‘साझा बुनियादी ढांचे और इकाइयों’ के लिए किया जाएगा।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने जनवरी 2024 में घोषणा की थी कि वह गुजरात में नया कार विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख वाहन और निवेश लागत लगभग 35,000 करोड़ रुपये होगी। जनवरी 2025 में मारुति ने कहा कि उसने यह संयंत्र स्थापित करने के लिए गुजरात के गांधीनगर में खोरज औद्योगिक एस्टेट को अंतिम रूप दे दिया है।

मारुति वाहन बाजार के भविष्य के विस्तार की तैयारी के लिए साल 2030-31 तक देश में लगभग 40 लाख वाहन उत्पादन क्षमता हासिल करने की योजना बना रही है। मारुति वर्तमान में गुजरात के हंसलपुर संयंत्र में 3,200 करोड़ रुपये की लागत से नई उत्पादन लाइन भी स्थापित कर रही है, ताकि उससकी विनिर्माण क्षमता 7,50,000 से बढ़ाकर 10 लाख की जा सके। नई लाइन साल 2026-27 से चालू हो जाएगी। कंपनी हंसलपुर में लगभग 7,300 करोड़ रुपये के निवेश से बैटरी विनिर्माण संयंत्र भी स्थापित कर रही है।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement