facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

₹7.4 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक फिर भी क्यों टूटा L&T का शेयर? ब्रोकरेज ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Advertisement

एलएंडटी ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में ₹5,325.60 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत कम है

Last Updated- May 06, 2026 | 11:26 AM IST
Larsen & Toubro (L&T )

L&T Stock: बुधवार को इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। बीएसई पर कंपनी का शेयर दिन के कारोबार में ₹3,900 तक फिसल गया। विश्लेषकों का कहना है कि निकट भविष्य में कंपनी को प्रोजेक्ट पूरे करने में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सुबह करीब 9:20 बजे एलएंडटी का शेयर 3.6 प्रतिशत गिरकर ₹3,910.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत बढ़त में था।

हालांकि पिछले एक महीने में एलएंडटी ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का शेयर 5.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि सेंसेक्स में 4.6 प्रतिशत की तेजी रही। लेकिन साल 2026 में अब तक शेयर करीब 5 प्रतिशत गिर चुका है।

चौथी तिमाही के नतीजे कैसे रहे?

एलएंडटी ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में ₹5,325.60 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत कम है। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में गिरावट की वजह पिछले साल मिले विशेष लाभ थे। वहीं कंपनी की आय 11 प्रतिशत बढ़कर ₹82,762 करोड़ रही। तिमाही के दौरान कंपनी को ₹89,772 करोड़ के नए ऑर्डर मिले। इनमें बिल्डिंग, सड़क, मेट्रो, बिजली वितरण और हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट शामिल हैं। 31 मार्च 2026 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक ₹7.4 लाख करोड़ पर पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 28 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें विदेशी ऑर्डर की हिस्सेदारी 52 प्रतिशत रही।

यह पढ़ें: Marico और Radico Khaitan में दिखा कमाई का दम, एक्सपर्ट ने दिए टारगेट

L&T Stock: क्यों गिरा शेयर?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार एलएंडटी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है और कंपनी को लगातार बड़े प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। लेकिन चौथी तिमाही में करीब ₹5,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में देरी हुई। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में सप्लाई चेन की दिक्कतें और पानी से जुड़े प्रोजेक्ट्स में देरी रही। इसी कारण निवेशकों में चिंता बढ़ी।

आगे क्या है कंपनी की योजना?

एलएंडटी ने FY27 के लिए ऑर्डर और रेवेन्यू ग्रोथ 10 से 12 प्रतिशत रहने का अनुमान दिया है। कंपनी ने अपनी नई रणनीति ‘लक्ष्य 2031’ के तहत अगले 5 साल में ऑर्डर और आय में तेज बढ़त का लक्ष्य रखा है। कंपनी नई टेक्नोलॉजी और ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, निकट समय में ये नए निवेश कंपनी के रिटर्न पर दबाव डाल सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि में इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज हाउस ने एलएंडटी के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹4,550 कर दिया है।

L&T Stock: लंबी अवधि में मजबूत दिख रही कंपनी

विश्लेषकों का मानना है कि फिलहाल कुछ चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन भारत में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च, मिडिल ईस्ट में नए अवसर और ऊर्जा परिवर्तन जैसे बड़े ट्रेंड्स से एलएंडटी को लंबे समय में फायदा मिल सकता है।

Advertisement
First Published - May 6, 2026 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement