भारत

Chandrayaan-3: ISRO ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की

इसरो ने सोमवार को कहा, ‘‘अंतरिक्ष यान अब 41603 किलोमीटर X (गुणा) 226 किलोमीटर की कक्षा में है।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- July 17, 2023 | 4:02 PM IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

इसरो ने सोमवार को कहा, ‘‘अंतरिक्ष यान अब 41603 किलोमीटर X (गुणा) 226 किलोमीटर की कक्षा में है।’’

उसने कहा कि अगला चरण मंगलवार अपराह्न दो बजे से तीन बजे के बीच प्रस्तावित है। चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था।

ये भी पढ़ें : Chandrayaan-3 की सफलता से मानव को अंतरिक्ष में भेजने के ISRO के कार्यक्रम को मिला प्रोत्साहन

First Published : July 17, 2023 | 4:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)