Representational Image
भारतीय शेयर बाजार पर ट्रेड डील, जियो-पॉलिटिकल उठापटक, यूएस टैरिफ जैसे अहम सेंटीमेंट्स का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने अच्छी रिकवरी की। अमेरिका-यूरोप ट्रेड डील की उम्मीदों और इस बीच अमेरिका भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 25% करने की रिपोर्ट से सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। इस हफ्ते फोकस US फेड के फैसले और 1 फरवरी को यूनियन बजट पर रहेगा। इन घटनाओं के बीच निवेशकों के लिए लंबी अवधि के लिए बाजार में अच्छा मौका बन सकता है।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कॉरपोरेट अपडेट्स और नतीजों के बाद अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों को लंबी अवधि के लिए चुना है। ब्रोकरेज ने अपने फंडामेंटल पिक में Max Financial, ICICI Bank, JK Cement, Biocon, और Bharat Electronics को जगह दी है। साथ ही इनमें एक साल से अधिक का नजरिया लेकर चलने की सलाह है। इन स्टॉक्स पर टारगेट के आधार पर देखें तो निवेशकों को अगले एक साल में इनमें 30 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
टारगेट: ₹2100
CMP: ₹1601
अनुमानित रिटर्न: 32%
टारगेट: ₹1750
CMP: ₹1343
अनुमानित रिटर्न: 30%
रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹7000
CMP: ₹5537
अनुमानित रिटर्न: 26%
रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹460
CMP: ₹366
अनुमानित रिटर्न: 25%
रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹500
CMP: ₹409
अनुमानित रिटर्न: 21%
(नोट: CMP 23 जनवरी 2024 का बंद भाव)
एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू बाजारों में मंगलवार (27 जनवरी) को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि, खुलते ही बाजार में तेज गिरावट आई। भारत-ईयू के बीच व्यापार समझौते से सेंटीमेंट बदला। यूरोप से गाड़ियों के आयात पर टैरिफ कम होने की खबरों से ऑटो स्टॉक्स में गिरावट देखी आई। इसके चलते बाजार में शानदार रिकवरी आई।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सपाट रुख के साथ 81,436 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट बढ़ गई। सुबह 9:25 बजे यह 424.17 अंक या 0.52 फीसदी की गिरावट लेकर 81,113.53 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि 12:30 बजे तक के सेशन में सेंसेक्स गिरावट से रिकवर करते हुए करीब 150 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 25,063 अंक पर सपाट खुला लेकिन खुलते ही इसमें गिरावट देखी गई। सुबह 9:27 बजे यह 112.60 अंक या 0.45 फीसदी गिरकर 25,019 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि 12:30 बजे तक के सेशन में निफ्टी रिकवरी करते हुए 50 अंक से ज्यादा की बढ़त पर था।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)