facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

साल 2035 तक भारत में 42.5 करोड़ हवाई यात्री होंगे : सिंधिया

Jyotiraditya Scindia ने शुक्रवार को कहा कि भारत में 2035 तक मौजूदा 14.5 करोड़ के स्तर से बढ़कर 42.5 करोड़ हवाई यात्री होने की उम्मीद है

Last Updated- September 01, 2023 | 2:57 PM IST
On passengers eating food on the runway, Scindia said... 'Unacceptable, shameful incident' रनवे पर यात्रियों के खाना खाने पर सिंधिया ने कहा… ‘अस्वीकार्य, शर्मनाक घटना’

नागरिक विमानन मंत्री Jyotiraditya Scindia ने शुक्रवार को कहा कि भारत में 2035 तक मौजूदा 14.5 करोड़ के स्तर से बढ़कर 42.5 करोड़ हवाई यात्री होने की उम्मीद है।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क ने नागरिक विमानन का प्रजातंत्रीकरण किया है। उन्होंने देश के नागरिक विमानन क्षेत्र की विकास क्षमता पर प्रकाश डाला और अंतरराष्ट्रीय विमानन क्षेत्र को “भारत की ओर देखने” का आग्रह किया। वह उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा ग्वालियर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन में बोल रहे थे। उनके अनुसार, देश में मौजूदा 14.5 करोड़ यात्रियों से 2035 तक 42.5 करोड़ हवाई यात्री होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : ‘One Nation, One Election’ की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में समिति गठित

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में घरेलू हवाई यातायात एक साल पहले की अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़कर 1.21 करोड़ यात्री हो गया। Jyotiraditya Scindia ने कहा कि नागरिक विमानन को एक सेवा के साथ-साथ एक उत्पाद के रूप में विकसित करना “अनिवार्य” है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब एयरोस्पेस से जुड़ी कंपनियों के लिए भारत में खुद को प्रतिस्थापित करने का समय आ गया है। सम्मेलन का विषय ‘समावेशी वैश्विक मूल्य श्रृंखला की ओर बढ़ना’ है।

First Published - September 1, 2023 | 2:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट