facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

राज्य सभा में कांग्रेस सांसद सिंघवी की सीट से मिली 500 रुपये के नोटों की गड्डी

Advertisement

सिंघवी ने इस बात पर हैरानी जताई और कहा कि इस तरह के मामलों पर राजनीति होना हास्यास्पद है।

Last Updated- December 06, 2024 | 9:58 PM IST
Abhishek Singhvi during Winter session of Parliament
Abhishek Singhvi during Winter session of Parliament

राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद एंटी सेबोटाज टीम (तोड़फोड़ निरोधक दस्ता) को नियमित जांच के दौरान कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से 500 रुपये के नोटों की गड्डी मिली। इसे लेकर कुछ देर सदन में हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों में तीखी नोकझोंक
भी हुई।

सिंघवी ने इस बात पर हैरानी जताई और कहा कि इस तरह के मामलों पर राजनीति होना हास्यास्पद है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सदन में जाते हैं तो उनके पास 500 रुपये का एक नोट होता है और अगर सुरक्षा से जुड़ा कोई विषय है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभापति को जांच पूरी किए बिना सदस्य का नाम नहीं बताना चाहिए था, जबकि सदन के नेता जे पी नड्डा ने दावा किया कि विपक्ष पर कुछ मुद्दों पर गंभीरता दिखाता है, वहीं अन्य मुद्दों पर पर्दा डालने का प्रयास करता है।

धनखड़ ने सदन को अवगत कराया कि सीट संख्या 222 से मिली नोटों की गड्डी पर शुक्रवार सुबह तक जब किसी ने अपना नहीं बताया तो उन्होंने सदन की परिपाटी का पालन करते हुए इसकी जांच सुनिश्चित की। सभापति ने कहा कि एक गड्डी 500 रुपये के नोटों की है और ऐसा लगता है कि इसमें 100 नोट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि नोट असली हैं या नकली। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा कर्तव्य था और मैं सदन को सूचित करने के लिए बाध्य हूं। यह एक नियमित एंटी सेबोटाज जांच है, जो करवाई जाती है।’

सिंघवी ने, इस बारे में पूछे जाने पर संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने करीब एक घंटे यह मजाकिया और हास्यस्पद चीज सुनी। मुझे लगता है कि अब नियम यह होना चाहिए कि हर सीट को घेरकर कांच का बॉक्स बनना चाहिए और उसमें एक ताला और चाबी हो, सदस्य उसे बंद करके जाए ताकि कोई गांजा या रुपया नहीं रख सके।’ उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं सुरक्षा में खामी हुई है, कहीं न कहीं किसी की गलती हुई है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। सिंघवी का कहना था, ‘इस तरह से राजनीति नहीं होना चाहिए। यह पूरी व्यवस्था को नीचा दिखाता है।’

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभापति को जांच पूरी किए बिना सदस्य का नाम नहीं बताना चाहिए था, जबकि सदन के नेता जे पी नड्डा ने दावा किया कि विपक्ष पर कुछ मुद्दों पर गंभीरता दिखाता है, वहीं अन्य मुद्दों पर पर्दा डालने का प्रयास करता है। खरगे ने इस पर आपत्ति जताई और पलटवार करते हुए कहा, ‘नड्डा जी क्यों कह रहे हैं कि हम मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तो ऐसा कुछ नहीं किया। आप ऐसा करते हैं, हम ऐसा नहीं करते।’

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement