facebookmetapixel
स्विगी-जॉमैटो पर 18% GST का नया बोझ, ग्राहकों को बढ़ सकता है डिलिवरी चार्जपॉलिसीधारक कर सकते हैं फ्री लुक पीरियड का इस्तेमाल, लेकिन सतर्क रहेंGST 2.0: छोटे कारोबारियों को 3 दिन में पंजीकरण, 90% रिफंड मिलेगा तुरंतSwiggy ऐप पर अब सिर्फ खाना नहीं, मिनटों में गिफ्ट भी मिलेगाGST कटौती के बाद छोटी कारें होंगी 9% तक सस्ती, मारुति-टाटा ने ग्राहकों को दिया फायदा48,000 करोड़ का राजस्व घाटा संभव, लेकिन उपभोग और GDP को मिल सकती है रफ्तारहाइब्रिड निवेश में Edelweiss की एंट्री, लॉन्च होगा पहला SIFएफपीआई ने किया आईटी और वित्त सेक्टर से पलायन, ऑटो सेक्टर में बढ़ी रौनकजिम में वर्कआउट के दौरान चोट, जानें हेल्थ पॉलिसी क्या कवर करती है और क्या नहींGST कटौती, दमदार GDP ग्रोथ के बावजूद क्यों नहीं दौड़ रहा बाजार? हाई वैल्यूएशन या कोई और है टेंशन

Bihar: झट इस्तीफा, पट शपथ… नीतीश कुमार रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के CM बने

Bihar Political Crisis: बीजेपी के सम्राट चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

Last Updated- January 28, 2024 | 6:06 PM IST
झट इस्तीफा, पट शपथ... नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ, Immediate resignation, sworn oath... Nitish Kumar took oath as Chief Minister of Bihar for the 9th time.

Bihar Political Crisis: बिहार की राजनीति में रविवार का दिन सुपर संडे साबित हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोपहर में झट से इस्तीफा दिया और शाम तक भाजपा की मदद से पट से मुख्ममंत्री के रूप में शपथ भी ले ली। राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें बीजेपी से तीन- सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार के नाम शामिल है। जेडीयू से तीन- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश कुमार महागठबंधन और ‘इंडिया’ अलायंस में हो रही चीजों से खुश नहीं थे। JDU अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते समय कहा कि उन्हें ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) और ‘महागठबंधन’ में ‘‘स्थिति ठीक नहीं लग रही थी’’ इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ नया गठबंधन और नई सरकार बनाने का निर्णय लिया।

रिकॉर्ड 9वीं बार CM बने नीतीश कुमार

सुशासन बाबू ने बिहार के CM के रूप में 9वीं बार शपथ लेकर खुद को एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित किया है, जिन्होंने सबसे लंबे समय तक बिहार में शासन किया, जबकि उनकी पार्टी कभी भी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई।

नीतीश कुमार को पहली चुनावी सफलता 1985 के विधानसभा चुनाव में मिली थी। वह लोकदल के लिए हरनौत सीट जीतने में कामयाब रहे थे। पांच साल बाद, वह बाढ़ सीट (अब समाप्त कर दी गई) से सांसद चुने गए। इसके बाद, जब मंडल लहर अपने चरम पर थी तब नीतीश ने जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर समता पार्टी बनाई, जो बाद में जनता दल (यूनाइटेड) में तब्दील हो गई।

PM मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में बनी नई सरकार को बधाई दी और एक्स पर पोस्ट किया, ”बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।”

First Published - January 28, 2024 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट