facebookmetapixel
30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकस

Valentine Day के पहले DMRC ने तोड़े अबतक के रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा लोगों ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर

Delhi Metro में 13 फरवरी से पहले 4 सितंबर, 2023 को 71.03 लाख लोगों ने सफर किया था और रिकॉर्ड कायम किया था।

Last Updated- February 14, 2024 | 6:44 PM IST
शहरों के लिए एकीकृत परिवहन प्रणाली प्राधिकरण आवश्यक, Integrated Transport System Authority required for cities

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने आज यानी 14 फरवरी को एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि मेट्रो में सफर करने वाले लोगों की संख्या रिकॉर्ड स्तर को छू गई। DMRC ने बताया कि 13 फरवरी, 2024 के दिन दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों की संख्या 71.09 लाख दर्ज की गई, जो कि अब तक के डेली पैसेंजर जर्नी के हिसाब से सबसे ज्यादा थे।

बता दें कि इसके पहले 4 सितंबर, 2023 को दिल्ली मेट्रो में 71.03 लाख लोगों ने सफर किया था और रिकॉर्ड कायम किया था। इसके पहले 29 अगस्त 2023 को 69.94 लाख यात्रियों ने सफर किया था ।

यह जानकारी देते हुए DMRC ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार (13 फरवरी, 2024) को 7.109 मिलियन यात्रियों की संख्या दर्ज करके सितंबर 2023 में बनाए गए अपने उच्चतम यात्री यात्रा रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्री सवारी है।

क्यों बढ़ी दिल्ली मेट्रो में लोगों की संख्या?

बता दें कि देश में MSP पर कानून बनाने, किसानों के लिए लोन माफ करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरा करने की मांगों को लेकर दिल्ली-हरियाणा के बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं, और दिल्ली की तरफ आने की कोशिश कर रहे है। माना जा रहा है कि इसके चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। इस वजह से लोगों ने सफर को आसान बनाने के लिए और ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का सहारा लिया।

कल यानी 13 फरवरी को किसान आंदोलन के चलते DMRC ने घोषणा की थी कि राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ, खान मार्केट, लोक कल्याण मार्ग और बाराखंभा रोड सहित नौ स्टेशनों पर एक या ज्यादा गेट बंद कर दिए गए हैं।

मेट्रो में रही जबरदस्त भीड़

13 फरवरी के दिन दिल्ली-NCR में सफर कर रहे लोगों को जमकर भीड़ का सामना करना पड़ा। सड़कों पर ट्रैफिक जाम के चलते जहां लोग मेट्रो को तरजीह देते दिखे जिसकी वजह से मेट्रो में भी जमकर भीड़ देखने को मिली। हालांकि,सड़क मार्ग ने से होने वाली परेशानी से यात्रियों को निजात मिलती नजर आई।

First Published - February 14, 2024 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट