facebookmetapixel
गोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटस

Bathinda Military Station Firing: बठिंडा सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, पुलिस ने कहा ‘आपसी गोलीबारी’ की घटना

Last Updated- April 12, 2023 | 1:06 PM IST
Firing at Bathinda military station

पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार को सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। राज्य पुलिस ने इसे ‘‘आपस में हुई गोलीबारी’’ की घटना बताया है।

पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।’’

इससे पहले सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली। त्वरित प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय हो गए और इलाके को घेर लिया।’’

सेना के मुताबिक, मौके पर तलाश अभियान अभी जारी है। सेना ने कहा, ‘‘गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।’’

First Published - April 12, 2023 | 11:37 AM IST

संबंधित पोस्ट