facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

3-D प्रिंटर से बनती जलेबी देख चौंक गए आनंद महिंद्रा, बोले- मैं उम्मीद से ज्यादा ओल्ड फैशन वाला; वीडियो वायरल

Advertisement

जब Anand Mahindra 3-D प्रिंटर नोजल का यूज करके जलेबियां बनाते देखा तो बोले- मुझे लगता है कि मैं जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा पुराने जमाने का हूं...।'

Last Updated- February 21, 2024 | 3:43 PM IST
Anand Mahindra made a deal worth Rs 25,000 crore with a Chinese auto company, the plant will open in this state as soon as it gets approval आनंद महिंद्रा ने चीन की ऑटो कंपनी से कर ली 25,000 करोड़ रुपये की डील, मंजूरी मिलते ही इस राज्य में खुलेगा प्लांट

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। जो भी अनोखी और थोड़ा अलग तरह की इनोवेशन वाली चीजें उन्हें सोशल मीडिया अन्य किसी माध्यम से मिलती है उसे वे लोगों के सामने पेश करने में पीछे नहीं हटते। कुछ ऐसा ही आज यानी 21 फरवरी को भी देखने को मिला।

थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां बनाने वाली कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने आज एक लोकल दुकानदार की जलेबी बनाते हुए वीडियो शेयर किया। उन्होंने देखा कि वह दुकानदार 3-D प्रिंटर से ताजी गर्म जलेबी बना रहा था।

क्या कहा आनंद महिंद्रा ने?

इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह टेक्नोलॉजी से काफी प्रेम करते हैं, लेकिन जब उन्होंने 3-D प्रिंटर नोजल का यूज करके जलेबियां बनाते देखा तो थोड़ा संदेह हुआ कि क्या सच में वह इतने एडवांस हैं। इसे लेकर उनके मन में थोड़ी देर के लिए संदेह पैदा हुआ।

X पर ही उन्होंने आगे लिखा, ‘वे मेरे पसंदीदा हैं और बैटर को हाथ से निचोड़ते हुए देखना मेरे लिए एक कला है। मुझे लगता है कि मैं जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा पुराने जमाने का हूं…।’

कहां है वो जलेबी की दुकान जिसे आनंद महिंद्रा ने किया शेयर?

अब आपके मन में जाहिर है कि ये सवाल उठ रहा होगा कि आनंद महिंद्रा ने जलेबी बनाने वाली जिस टेक्नोलॉजी की इतनी ज्यादा बड़ाई कर दी आखिर वह जलेबी बनती कहां है? तो आपको बता दूं कि आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है वह पाकिस्तान के शहर फैसलाबाद का है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान का नाम पिप्पल बाटा जलेबी वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंटर एक पाइप से जुड़ी है जिसके जरिये जलेबी का बैटर कड़ाही में गिरता है और शानदार शेप देता है।

पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं खाने का आइटम

आनंद महिंद्रा के लिए इस नई तरह की मिठाई बनाने वाली बात को शेयर करना कोई नहीं बात नहीं है। इसके पहले उन्होंने बेंगलूरु में आइसक्रीम के साथ डोसा बनाने वाली वीडियो शेयर किया था।

एक पोस्ट में तो उन्होंने इसी साल बीटेक पानी पुरी वाली का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह महिंद्रा थार पर अपने खाने की गाड़ी खींच रही थी।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने X पर लिखा था, ‘ऑफ-रोड वाहन क्या करने के लिए हैं? लोगों को उन स्थानों पर जाने में मदद करें जहां वे पहले नहीं जा सके। लोगों को असंभव का पता लगाने में मदद करें। और विशेष रूप से, हम चाहते हैं कि हमारी कारें लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को जीने में मदद करें। अब आप जानते हैं कि मुझे यह वीडियो क्यों पसंद है।’

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement