facebookmetapixel
Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

Amarnath Yatra 2024: जम्मू से 4,600 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए हुआ रवाना

अधिकारियों ने बताया कि 165 वाहनों में सवार 4,669 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था तड़के तीन से चार बजे के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

Last Updated- July 13, 2024 | 1:35 PM IST
Amarnath Yatra 2024
Amarnath Yatra 2024

दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 96 साधु और दो साध्वी सहित कुल 4,669 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार तड़के जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सभी तीर्थयात्री कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविर पहुंचने के बाद 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 165 वाहनों में सवार 4,669 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था तड़के तीन से चार बजे के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इन श्रद्धालुओं में 1130 महिलाएं और 23 बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 3,039 तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग चुना है जबकि 1,630 तीर्थयात्री अपेक्षाकृत छोटे (14 किलोमीटर लंबे) बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे।

उन्होंने बताया कि 52 दिन की यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। अधिकारी ने बताया कि अब तक 2.8 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये हैं।

First Published - July 13, 2024 | 1:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट