facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Akshay Kumar को मिली भारतीय नागरिकता, ट्वीट कर कही ये बात

Advertisement

कनाडा की नागरिकता को लेकर अक्सर आलोचना का शिकार बनने वाले अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र की एक तस्वीर साझा की।

Last Updated- August 15, 2023 | 3:55 PM IST
Bollywood actor Akshay Kumar

अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने प्रशंसकों के साथ एक जानकारी साझा करते हुए मंगलवार को घोषणा कि की वह एक बार फिर से भारतीय नागरिक बन गए हैं।

कनाडा की नागरिकता को लेकर अक्सर आलोचना का शिकार बनने वाले अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र की एक तस्वीर साझा की। 55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ”दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।”

अक्षय ने पहले कहा था कि 1990 के दशक में वह अपने करियर के बुरे दौर से गुजरे थे और उस दौरान उन्होंने लगातार 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में दीं थीं, जिसके बाद उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं करने के बाद उनकी नागरिकता जांच के दायरे में आ गई थी।

चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘गैर-राजनीतिक’ साक्षात्कार लेने के बाद यह मामला भी बहस का विषय बन गया था।

यह भी पढ़ें : रजनी का कमाल और Gadar 2 का धमाल, तीन पिक्चरों ने Weekend पर कुल 390 करोड़ रुपए कमाए

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 3:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement