facebookmetapixel
MCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

Ram Temple Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे आडवाणी- VHP

VHP के प्रमुख आलोक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आडवाणी जी ने कहा है कि वह आएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम उनके लिए विशेष व्यवस्था करेंगे।’’

Last Updated- January 11, 2024 | 3:11 PM IST
LK Advani
File Photo: LK Advani

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रमुख आलोक कुमार ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी समारोह में शामिल होंगे या नहीं।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आडवाणी जी ने कहा है कि वह आएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम उनके लिए विशेष व्यवस्था करेंगे।’’

जोशी के बारे में कुमार ने कहा, ‘‘उन्होंने भी कहा है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने की कोशिश करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि 96 वर्षीय आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं और जोशी के साथ उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। जोशी भी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं।

First Published - January 11, 2024 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट