facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

AAP protest in Delhi: केजरीवाल का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू शुरू करने का आरोप

Swati Maliwal case: मुख्यमंत्री के सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन

Last Updated- May 19, 2024 | 10:18 PM IST
केजरीवाल का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू शुरू करने का आरोप, Swati Maliwal case: Kejriwal's protest against BJP, accused BJP of starting Operation Jhadu

Swati Maliwal case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ रविवार को दिल्ली की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रदर्शन किया। केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करने के लिए ऑपरेशन झाड़ू शुरू करने का भी आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह प्रदर्शन केजरीवाल के सहयोगी रहे बिभव कुमार की गिरफ्तारी के एक दिन बाद किया। बिभव पर आरोप है कि उन्होंने आप की ही राज्य सभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट की थी। रविवार को अदालत ने बिभव को पांच दिन के हिरासत में भेज दिया।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मालीवाल भाजपा के इशारों पर काम कर रही हैं और पार्टी नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही हैं। रविवार को भाजपा ने इस मुद्दे पर केजरीवाल से अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए कहा जबकि आप की सहयोगी कांग्रेस ने भी इसका विरोध किया है।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आप को याद दिलाया कि बिभव कुमार उसी कानून के कारण हिरासत में जिसकी मांग उन्होंने दिसंबर 2012 में निर्भया कांड के दौरान की थी और मालीवाल के आरोपों पर संदेह करना केजरीवाल के ढोंग को उजागर करता है। निर्भया कांड के बाद आप के विरोध प्रदर्शन के कारण तत्कालीन सरकार ने एक कानून बनाया था, जिसमें यौन अपराध अथवा महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में आरोपी को खुद से अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी।

बिभव कुमार द्वारा मालीवाल पर हमला करने के आरोपों ने आप नेतृत्व को झकझोर दिया है और पार्टी को अब डर सता रहा है कि 1 जून को केजरीवाल के जेल जाने के बाद पार्टी का भविष्य अनिश्चित हो सकता है और अगर पार्टी लोक सभा चुनावों में खराब प्रदर्शन करती है तो फिर आंतरिक सत्ता संघर्ष का भी सामना करना पड़ सकता है। आप के विरोध प्रदर्शन पर मालीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने एक बार निर्भया के लिए न्याय मांग था मगर आज वही लोग हमला करने के आरोपी का समर्थन कर रहे हैं।

आबकारी नीति मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 19 मई को भाजपा मुख्यालय जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें।

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपने पार्टी कार्यालय से भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। दोनों पार्टियों का मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी के दीन दयाल मार्ग पर ही है। रविवार का मार्च मुख्यमंत्री के साल 2013 के गणतंत्र दिवस परेड की याद दिला रहा था जब उन्होंने दिल्ली पुलिस पर केंद्र के नियंत्रण पर सवाल खड़े किए थे। उस प्रदर्शन के बाद केजरीवाल पर अराजकतावादी होने के आरोप लगाए गए थे क्योंकि वह एक संवैधानिक पद पर रहते हुए विरोध कर रहे थे।

रविवार को भाजपा मुख्यालय तक होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हैं। हमारी पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ी है। उन्होंने पार्टी को कुचलने के लिए ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। आने वाले दिनों में हमारे बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी जाएगी, हमारा कार्यालय भी छीन लिया जाएगा और हम सड़क पर आ जाएंगे।’

इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को यहां मुख्यमंत्री केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंची और सीसीटीवी डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये हैं ताकि 13 मई को मालीवाल पर हुए कथित हमले की फुटेज हासिल की जा सके।

First Published - May 19, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट