facebookmetapixel
FPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापार

ओडिशा के 7 उत्पादों को मिला GI टैग, कुल संख्या बढ़कर हो गई 25

ओडिशा के लांजिया साओरा की पेंटिंग ने आधिकारिक तौर पर जीआई का दर्जा हासिल कर लिया है

Last Updated- January 04, 2024 | 10:37 PM IST
Row over GI tag for Kala Jeera rice in Odisha's Koraput district

ओडिशा की लांजिया साओरा पेंटिंग, डुंगरिया कोंध कढ़ाई वाली शॉल और खजूरी गुड़ सहित सात उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा दिया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले विशिष्ट उत्पादों को अलग खूबियों की वजह से जीआई का दर्जा दिया जाता है।

अधिकारी के अनुसार, चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री ने ढेंकनाल मगजी (खाद्य पदार्थ), सिमिलिपाल काई चटनी, नयागढ़ कांतिमुंडी बैंगन और कोरापुट कालाजीरा चावल को भी बुधवार को भौगोलिक संकेतक का दर्जा देने की घोषणा की। इसके साथ ही ओडिशा में पाए जाने वाले 25 उत्पादों को अबतक यह दर्जा मिल चुका है।

इस बीच, राज्य अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर लिखा, ‘ओडिशा के लांजिया साओरा की पेंटिंग ने आधिकारिक तौर पर जीआई का दर्जा हासिल कर लिया है।’

First Published - January 4, 2024 | 10:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट