facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवाद

कर्ज देने में आगे निकलीं एनबीएफसी

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 12:06 AM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रवार ऋण वितरण के नवंबर 2022 के आंकड़ों से पता चलता है कि सेवा क्षेत्र को कर्ज देने में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) अन्य कर्जदाताओं से आगे निकल गई हैं। हाल के आंकड़ों के मुताबिक 18 नवंबर तक सेवा क्षेत्र को दिया गया कुल कर्ज 33.15 लाख करोड़ रुपये है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र को 32.94 लाख करोड़ रुपये कर्ज मिला है। सालाना आधार पर सेवा क्षेत्र को मिलने वाले कर्ज में नवंबर 2022 में 21.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी, जबकि एक साल पहले वृद्धि दर 3.2 प्रतिशत थी।

इसी तरह से उद्योग को ऋण में वृद्धि नवंबर 2022 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 13.1 प्रतिशत रही है, जबकि नवंबर 2021 में वृद्धि 3.4 प्रतिशत थी। सेवा क्षेत्र सेग्मेंट में एनबीएफसी के ऋण में नवंबर 2022 में 33 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में महज 5 प्रतिशत थी। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक सेवा क्षेत्र के कर्ज में 5.81 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि में 52 प्रतिशत एनबीएफसी की और 22 प्रतिशत अन्य सेवाओं की हिस्सेदारी है।

इसके साथ ही गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) में सार्वजनिक वित्त संस्थानों (पीएफआई) का कर्ज पिछले साल की समान अवधि तुलना में 87.9 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि साल की शुरुआत से अब तक (वाईटीडी) इसमें 29.9 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वहीं हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों का कर्ज पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16.1 प्रतिशत और साल की शुरुआत से अब तक 9.1 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement