facebookmetapixel
Advertisement
Tata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटरAI समिट में मुकेश अंबानी का एलान, 7 साल में ₹10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश; मोबाइल डेटा की तरह सस्ता होगा एआईAI समिट से PM मोदी का संदेश: एआई को खुला आसमान दें, भारत में सफल मॉडल दुनिया में कहीं भी चलेगागूगल CEO पिचाई ने AI डिवाइड से असमानता बढ़ने की चेतावनी दी, विशाखापट्टनम में AI हब का ऐलानऑल टाइम हाई पर टाटा का मेटल स्टॉक, ब्रोकरेज बोले – घरेलू आउटलुक मजबूत; अभी 15% और चढ़ेगाMCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथ

एसएमएफजी इंडिया को 9.1 करोड़ यूरो का कर्ज

Advertisement

डॉयचे बैंक ने सोमवार को बयान में बताया, यह तीन साल की अवधि का स्थिरता-संबंधी ऋण है।

Last Updated- December 09, 2024 | 11:14 PM IST
Bank Holiday

जर्मनी के ऋणदाता डॉयचे बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट को 9.1 करोड़ यूरो (लगभग 813 करोड़ रुपये) का कर्ज दिया है।

डॉयचे बैंक ने सोमवार को बयान में बताया, यह तीन साल की अवधि का स्थिरता-संबंधी ऋण है। इससे जापान की एसएमएफजी की स्थानीय शाखा द्वारा वंचित अर्ध-शहरी क्षेत्रों में छोटे व्यवसायों तथा महिला कर्जदारों को कर्ज दिया जाएगा।

सितंबर तक कंपनी की 1,000 से अधिक शाखाएं थीं और प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) करीब 50,000 करोड़ रुपये की थीं।

ड्यूश बैंक एजी के नकद प्रबंधन एवं व्यापार वित्त प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, ‘स्थायित्व से जुड़े इस ऋण का पूरा होना भारत में स्थायी वित्त को बढ़ावा देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।’ भाषा

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 11:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement