facebookmetapixel
Advertisement
AI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिए

आईएफसीआई में हिस्सेदारी घटाएगी एलआईसी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:02 AM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम आईएफसीआई में अपनी हिस्सेदारी  11.35 फीसदी से घटाकर 8.39 फीसदी करने के लिए इक्विटी शेयर को वैकल्पिक परिवर्तनीय उधारपत्र  (ओसीडी) में फिर से बदलेगा।


पिछले साल आईएफसीआई ने रणनीतिक निवेश प्रवेशन प्रक्रिया के तहत एलआईसी के उधार पत्रों को इक्विटी शेयर में बदल दिया था। इससे वह शेयर के आवंटन के बाद भी अपनी 8.39 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार रख सकती थी।

हालांकि बाद में स्टरलाइट की अगुवाई वाले समूह से चर्चा विफल हो जाने के बादकोई भी रणनीतिक निवेशक इसमें शामिल नहीं किया जा सका। इस कारण एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 11.35 फीसदी हो गई थी। इस कारण एलआईसी आईएफसीआई प्रबंधन से अपनी हिस्सेदारी फिर से 8.39 फीसदी के स्तर पर करने की अनुरोध किया था। इसे मानते हुए आईएफसीआई ने एलआईसी की चुकता पूंजी को 3 फीसदी कम करके इन शेयरों को डेट इंस्ट्रुमेंट में परिवर्तित कर दिया।

इस वित्तीय संस्था को उन दूसरे निवेशकों से इस तरह के अनुरोध नहीं मिले, जिनके ओएसडी को रणनीतिक निवेश प्रवेशन के तहत इक्विटी शेयर में बदल दिया गया था। आईएफसीआई ने उधार पत्र को शेयर में 107 रुपये प्रति शेयर की दर से परिवर्तित किया था। हालांकि वर्तमान में कंपनी के शेयर का मूल्य 38 रुपये के करीब है।

शेयर पूंजी में यह कटौती कंपनी कानून की धारा 100 से 104 के तहत किया जा रहा है। आईएफसीआई के सीईओ अतुल कुमार राय के मुताबिक हम एलआईसी की हिस्सेदारी घटाने की कोशिश कर रहे है। हम इसे इस तरह से करना चाहते हैं ताकि शेयरधारक किसी भी तरह से प्रभावित न हों।

Advertisement
First Published - July 14, 2008 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement