facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

जियो पेमेंट्स बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी लेगी जियो फाइनैंशियल

Advertisement

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के पास जियो पेमेंट्स बैंक की 82.17 फीसदी हिस्सेदारी है, बाकी हिस्सेदारी एसबीआई के पास है।

Last Updated- March 04, 2025 | 10:25 PM IST
Jio Financial Services

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज ने मंगलवार को कहा कि वह अपने संयुक्त उद्यम जियो पेमेंट्स बैंक में भारतीय स्टेट बैंक की हिस्सेदारी का अधिग्रहण 104.5 करोड़ रुपये में करेगी। यह हिस्सेदारी खरीदने के बाद जियो पेमेंट्स बैंक उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक बन जाएगी।

अभी जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के पास जियो पेमेंट्स बैंक की 82.17 फीसदी हिस्सेदारी है, बाकी हिस्सेदारी एसबीआई के पास है। जियो फाइनैंशियल ने एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा, कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में एसबीआई से जियो पेमेंट्स बैंक के 7.9 करोड़ शेयर 104.54 करोड़ रुपये में अधिग्रहीत करने की मंजूरी मिल गई।

एक्सचेंज को अलग से भेजी सूचना में एसबीआई ने कहा कि केंद्रीय निदेशक मंडल की कार्यकारी समिति ने जियो पेमेंट्स बैंक में एसबीआई की पूरी हिस्सेदारी जियो फाइनैंशियल बैंक को 13.22 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से बेचने की मंजूरी दे दी। पूरा सौदा 104.5 करोड़ रुपये का है जो नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा। इस कीमत पर जियो पेमेंट्स बैंक का इक्विटी मूल्यांकन 600 करोड़ रुपये (586 करोड़ रुपये) से कम बैठता है।

जियो फाइनैंशियल ने कहा, यह अधिग्रहण भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी पर निर्भर करेगा और उसकी मंजूरी के बाद 45 दिन के भीतर पूरा हो जाएगा। अभी देश में पांच पेमेंट्स बैंक हैं – एयरटेल पेमेंट्स बैंक, फिनो पेमेंट्स बैंक, इं​डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, एनएसडीएल पेमेंट् बैंक और जियो पेमेंट्स बैंक। जियो फाइनैंशियल का शेयर मंगलवार को एनएसई पर 5.33 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 206.25 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement