facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

ग्राम पंचायत स्तर पर माइक्रो इंश्योरेंस योजनाओं को विस्तार देने का अनुरोध

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 10:47 PM IST
Insurance

वित्तीय सेवा विभाग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) जैसी माइक्रो इंश्योरेंस योजनाओं के तहत पंजीकरण बढ़ाने का अनुरोध किया है।

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव विवेक जोशी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठअधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसका मकसद ग्राम पंचायत स्तर पर माइक्रो इंश्योरेंस योजनाओं का कवरेज बढ़ाने के लिए 3 माह तक गहन अभियान चलाने की योजनाओं की जानकारी देना था।

इस समय PMJJBY और PMSBY योजना के तहत सक्रिय पंजीकरण क्रमशः 8.3 करोड़ और 23.9 करोड़ है। इन योजनाओं के तहत करीब 15,500 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया गया है।

एक अप्रैल से शुरू 3 माह के अभियान में देश के सभी जिले शामिल होंगे। बैठक के दौरान जोशी ने सभी राज्यों के सचिवों को सक्रिय सहयोग दने और इसे प्रभावी तरीके से लागू करने व अभियान की निगरानी करने की अपील की।

जोशी इस सिलसिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ गुरुवार को बैठक करेंगे, जिससे इस अभियान को अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके।

PMJJBY और PMSBY का लक्ष्य नागरिकों, खासकर हाशिये वाले समाज के लोगों को जीवन और दुर्घटना बीमा मुहैया कराना है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 6:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement