facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में फिर गिरावट, ब्रेंट 88 डॉलर के करीब; क्या 80 डॉलर तक आएगा भाव?Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी 24 अंक नीचे, नैस्डैक 1.57% चढ़ा; कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?Stocks to Watch Today: तेजस नेटवर्क्स, हीरो मोटोकॉर्प से एनबीसीसी तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरUPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यू

रिजर्व बैंक के रुख का असर, बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड में तेज बढ़ोतरी

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों के बाद बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड यील्ड में चौदह महीनों में एक दिन की सबसे तेज बढ़ोतरी देखी गई है।

Last Updated- August 06, 2025 | 10:28 PM IST
Bonds

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों के बाद बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड यील्ड में चौदह महीनों में एक दिन की सबसे तेज बढ़ोतरी देखी गई है। बेंचमार्क यील्ड 8 आधार अंक बढ़कर 6.41 प्रतिशत पर बंद हुई,जो चालू साल में 11 अप्रैल से अब तक का शीर्ष स्तर है। इसके पहले दिन यह 6.33 प्रतिशत पर बंद हुई थी। बाजार से जुड़े हिस्सेदारों ने कहा कि बाजार नरम रुख की उम्मीद कर रहा था, लेकिन अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई दर का अनुमान अपेक्षा से अधिक रहने के कारण रुख आक्रामक रहा। इससे ब्याज दर में कटौती की गुंजाइश कम हो गई।

एक निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने कहा, ‘बाजार नरम रुख की उम्मीद कर रहा था। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए महंगाई दर उम्मीद से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है, ऐसे में दर में कटौती की कम संभावना बनती है।’ रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में महंगाई दर 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। कुछ प्रतिभागियों ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा वृद्धि अनुमानों को अपरिवर्तित रखने के निर्णय से आगे ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है, जो बाजार की उम्मीदों के विपरीत है।

एक निजी बैंक के डीलर ने कहा, ‘गवर्नर ने वृद्धि कम रहने को कम करके आंका है, जिससे आगे दर में अतिरिक्त कटौती की संभावना कम हो गई है।’चालू वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा गया है। बाजार उम्मीद कर रहा था कि वृद्धि दर में करीब 30 से 40 आधार अंक की कटौती की जाएगी। एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘हम कोई बिकवाली कर रहा था, लेकिन बाजार की गणित को देखते हुए राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा कुछ खरीदारी की गई। ’

रिजर्व बैंक को दो दिन के वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी में 67,755 करोड़ रुपये की बोली हासिल हुई है, जबकि अधिसूचित राशि 1 लाख करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक ने बोली की राशि 5.49 प्रतिशत कटऑफ दर पर स्वीकार की है।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement