facebookmetapixel
Advertisement
सेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेट

IIFL फिनटेक फंड ने 20 लाखACC डॉलर में ‘समाधान’ में 16 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 5:03 PM IST
IIFL Finance

आईआईएफएल समूह की शुरुआती चरण की निवेश इकाई आईआईएफएल फिनटेक फंड ने बीमा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप इंश्योरेंस समाधान में 16 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 20 लाख डॉलर (लगभग 16.5 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।

इस लिहाज से मंच का मूल्यांकन 1.3 करोड़ डॉलर या 107 करोड़ रुपये बैठता है। स्टार्टअप को वित्तपोषण के श्रृंखला-ए दौर में अन्य निवेशकों से भी 10 लाख डॉलर प्राप्त हुए है।

कंपनी ने कहा कि यह आईआईएफएल फिनटेक फंड का 10वां और बीमा प्रद्योगिकी क्षेत्र में पहला निवेश है। कंपनी ने कहा कि वह पहले ही 210 करोड़ रुपये के कोष का 50 प्रतिशत निवेश कर चुकी है।

आईआईएफएल समूह ने अगस्त, 2021 में 210 करोड़ रुपये के साथ दो समूह कंपनियों – आईआईएफएल फाइनेंस और आईआईएफएल सिक्योरिटीज के प्रायोजन के साथ फिनटेक फंड शुरू किया। समाधान एक ऑनलाइन मंच है जो बीमा संबंधी शिकायतों जैसे गलत जानकारी देकर बिक्री, पॉलिसी बीच में छूटना, पॉलिसी को खारिज करना जीवन, स्वास्थ्य और साधारण बीमा के दावों को स्वीकार नहीं करने के मुद्दे सुलझाती है।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement