facebookmetapixel
Advertisement
एसटीटी में बदलाव, बाजार पर असर या अवसर? निवेशक जान लें ये बातें!डीपीडीपी अनुपालन की समयसीमा घटने से बढ़ेंगी तकनीकी चुनौतियां, Meta ने जताई चिंताStocks To Watch Today: UPL से लेकर RailTel तक, 23 फरवरी को इन शेयरों में दिखेगी हलचल; निवेशक रखें खास नजरसंप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंप

Paytm उपभोक्ता भुगतान कारोबार पर कर रहा फोकस, RBI के एक्शन के बाद यूजर बेस वापस पाने का है लक्ष्य: CEO

Advertisement

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स और वॉलेट्स सहित ग्राहक खातों में जमा स्वीकार करने या क्रेडिट लेनदेन की सुविधा देने से प्रतिबंधित कर दिया था।

Last Updated- October 06, 2024 | 7:43 PM IST
Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency, Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम की तत्काल प्राथमिकता अपने उपभोक्ता भुगतान कारोबार में निवेश करना है, ताकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नियामकीय कार्रवाइयों के बाद खोए उपयोगकर्ता आधार को वापस पाया जा सके। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स और वॉलेट्स सहित ग्राहक खातों में जमा स्वीकार करने या क्रेडिट लेनदेन की सुविधा देने से प्रतिबंधित कर दिया था।

अगस्त में, पेटीएम ने अपने टिकटिंग व्यवसाय को खाद्य प्रौद्योगिकी कंपनी ज़ोमैटो को 2,048 करोड़ रुपये में बेच दिया ताकि वह अपने मुख्य परिचालन – भुगतान और वित्तीय सेवा वितरण पर ध्यान केंद्रित कर सके।

पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस के कलकत्ता चैप्टर द्वारा आयोजित एक संवाद सत्र के दौरान कहा, “भुगतान हमारा प्राथमिक व्यवसाय बना हुआ है, और व्यापारी पक्ष मजबूत बना हुआ है। हालांकि, विनियामक बाधाओं के कारण हमने एक महत्वपूर्ण उपभोक्ता आधार खो दिया है। आगे बढ़ते हुए, हमारा लक्ष्य उपभोक्ता भुगतान व्यवसाय क्षेत्र में फिर से निवेश करना है।”

उपभोक्ता भुगतान में यूपीआई भुगतान शामिल है, जबकि व्यापारी पक्ष में क्यूआर कोड लेनदेन शामिल है।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement