facebookmetapixel
Advertisement
सोने-चांदी में जारी रहेगी उठापटक, क्या अमेरिकी GDP और महंगाई के आंकड़े बिगाड़ेंगे बाजार का खेल?अप्रैल से लागू होगा भारत-यूके के बीच हुआ CETA समझौता, व्हिस्की और कारें होंगी सस्ती: रिपोर्टशेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते HAL और Coal India समेत 63 कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंडInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले फिर गरमाया ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या बदलेगा भारत का रुख?Lodha Developers का बड़ा दांव, पुणे की कंपनी में ₹294 करोड़ का निवेश₹10 से ₹2 होगी फेस वैल्यू! बायोलॉजिकल प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनी करेगी स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेइस हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर; चेक करें डिटेलशेयर बाजार में FPI का कमबैक: अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने बदला माहौल, IT शेयरों में ‘एंथ्रोपिक शॉक’ का असरग्लोबल मार्केट में दोपहिया कंपनियों की टक्कर, कहीं तेज तो कहीं सुस्त निर्याततीन महीनों की बिकवाली के बाद FPI की दमदार वापसी, फरवरी में बरसे ₹19,675 करोड़

Paytm के पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस में विदेशी निवेशक भी लगा सकेंगे पैसा, सरकार की मंजूरी के बाद शेयरों में लगा अपर सर्किट

Advertisement

Paytm's FDI Proposal For Payment Aggregator Business: वित्त सचिव ने कहा कि अब पेटीएम RBI से पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस लाइसेंस के लिए संपर्क कर सकती है।

Last Updated- July 26, 2024 | 3:52 PM IST
Paytm

Paytm’s FDI Proposal For Payment Aggregator Business Approved: संकट के दौर से गुजर रही भारत की फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) के पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस में FDI निवेश के लिए केंद्र सरकार ने रास्ता साफ कर दिया है। आज यानी 26 जुलाई को फाइनेंशियल सेक्रेटरी विवेक जोशी ने बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेटीएम के विदेश प्रत्यक्ष निवेश (FDI) प्रस्ताव के लिए मंजूरी दे दी है।

इसका मतलब यह है कि अब पेटीएम एग्रीगेटर बिजनेस में हिस्सेदारी बंटाने के लिए विदेशी निवेशक भी निवेश कर सकेंगे। हालांकि अभी भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी बाकी है। वित्त सचिव (Finance Secretary) ने कहा कि अब पेटीएम RBI से पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस लाइसेंस के लिए संपर्क कर सकती है। RBI अब Paytm के एग्रीगेटर बिजनेस के लिए जांच करेगा और आगे की कार्यवाही करेगा।

Paytm के शेयरों में लगा अपर सर्किट

सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त उछाल दिखा और कंपनी के शेयर में इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 10% का अपर सर्किट लग गया और Paytm की शेयर प्राइस आज (Paytm Sharre Price Today) 508.85 रुपये के लेवल पर जाकर बंद हो गया।

जबकि Paytm के शेयर आज 458.15 रुपये पर ओपन हुए थे और पिछले कारोबारी दिन 462.60 के लेवल पर बंद हुए थे। NSE पर पेटीएम की शेयर प्राइस 9.99 फीसदी की उछाल के साथ 509.05 रुपये पर देखी गई।

पहले भी पेटीएम ने किया था पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस के लिए अप्लाई

गौरतलब है कि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि सरकार ने पेटीएम में FDI के लिए मंजूरी दे दी है। दरसअल, पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications) में चीन की कंपनी एंट ग्रुप (Ant Group) की हिस्सेदारी थी। चीनी निवेशकों के प्रति मोदी सरकार के कड़े रवैये की वजह से पेटीएम को FDI निवेश के लिए मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। मगर, एंट ग्रुप ने धीरे-धीरे One97 Communications में अपनी हिस्सेदारी घटाना शुरू कर दिया और अब सरकार ने इसे मंजूरी भी दे दी।

साल 2022 में पेटीएम ने अपने पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस के लिए RBI से मंजूरी मांगी थी, मगर केंद्रीय बैंक ने पेटीएम के अप्लीकेशन को मंजूरी नहीं दी और कहा कि पहले वह अपने पिछले निवेश के लिए सरकार से परमिशन लेकर आए।

8 फरवरी  के बाद आज पार हुआ 500 का मार्क

बता दें कि NSE पर 8 फरवरी 2024 को पेटीएम का शेयर इंट्रा डे में 528 के लेवल पर गया था। उसके बाद से कंपनी के शेयर लगातार इसके नीचे बने रहे। इसके बाद आज पेटीएम की शेयर प्राइस 500 का मार्क पूरा कर पाई है।

1 साल का डेटा देखें तो One97 Communications (पेटीएम की पैरेंट कंपनी) के शेयर 20 अक्टूबर को 2023 को 1 साल के हाई 998.30 रुपये तक गया था। इसके बाद से लगातार इसका शेयर गिरता आ रहा है। अब अगर पेटीएम के पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस को RBI से मंजूरी मिल जाती है तो इसके शेयरों में और साथ ही साथ फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में भी असर देखने को मिल सकता है।

क्या है पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस

पेमेंट एग्रीगेटर का मतलब होता है एक ऐसा थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म जो ग्राहक को सीधे सोर्स से कनेक्ट करने के लिए बिचौलिए का काम करना। बिचौलिया यानी थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइड कराना। उदाहरण के तौर पर, पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस का लाइसेंस मिल जाने के बाद कंपनी कस्टमर और बैंक के बीच में बिचौलिए का काम करती है और लोग UPI, डेबिट कार्ड्स, बैंक ट्रांसफर जैसे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन्स आसानी से कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement