facebookmetapixel
Advertisement
Delhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटका

BharatPe को अक्टूबर 2023 में पहली बार हुआ प्रॉफिट

Advertisement

भारतपे ने एक बयान में कहा कि इसका श्रेय सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार वृद्धि को जाता है।

Last Updated- November 28, 2023 | 1:40 PM IST
Nalin Negi CEO At BharatPe
Nalin Negi, CFO And Interim CEO At BharatPe

फिनटेक यूनिकॉर्न भारतपे की अक्टूबर में कर पूर्व आय सकारात्मक हो गई और वार्षिक राजस्व 1,500 करोड़ रुपये से अधिक रहा। आंकड़ों का उल्लेख किए बिना भारतपे ने एक बयान में कहा कि इसका श्रेय सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार वृद्धि को जाता है।

कंपनी ने कहा, ‘‘उसकी कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) अक्टूबर 2023 में सकारात्मक हो गई। उसका वार्षिक राजस्व 1,500 करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष (अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक) की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। ’’

भारतपे के अनुसार, उसने पिछले कई महीनों में अपने ऋण क्षेत्र में लगातार वृद्धि दर्ज की है। अक्टूबर में उसने एनबीएफसी भागीदारों के साथ साझेदारी में अपने व्यापारियों के लिए 640 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण सुविधा प्रदान की, जो सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की वृद्धि है।

वित्त वर्ष 2019 के अंत में इस क्षेत्र में प्रवेश के बाद से भारतपे ने कुल 12,400 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण सुविधा प्रदान की है।

भारतपे के प्रमुख वित्त अधिकारी (सीएफओ) एवं अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिन नेगी ने इस उपलब्धि पर कहा, ‘‘ भारतपे की शुरुआत देश भर में ऑफलाइन व्यापार करने वाले लाखों लोगों और एमएसएमई (लघु, कुटीर व मझोल उपक्रम) को सर्वोत्तम श्रेणी के फिनटेक उत्पादों के साथ सशक्त बनाने के दृष्टिकोण से की गई थी। यह उपलब्धि हमारे 1.3 करोड़ से अधिक व्यापारी साझेदारों के विशाल नेटवर्क का हम पर भरोसा दर्शाती है।’’

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 12:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement