facebookmetapixel
Advertisement
Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Today: GIFT Nifty बढ़त के साथ खुला; एशियाई बाजार हरे रंग में; BS Manthan का आज समापनWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांग

वित्त मंत्रालय ने सरकारी साधारण बीमा कंपनियों से मुनाफे वाले कारोबारों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

Advertisement

फोकस में बदलाव के अलावा, सरकार इन बीमा कंपनियों के भीतर परिचालन संबंधी मुद्दों को भी सुलझा रही है।

Last Updated- August 04, 2024 | 7:32 PM IST
Insurers can deny health claims for alcohol-related hospitalisation

वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों से कहा है कि वे सिर्फ आय बढ़ाने पर ध्यान न दें, बल्कि लाभ में सुधार लाने का लक्ष्य भी रखें। सरकार ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की तीन साधारण बीमा कंपनियों- नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में किस्तों में 7,250 करोड़ रुपये डाले हैं।

वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने कहा, “हम सरकारी साधारण बीमा कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं और इससे उनमें सुधार आना शुरू हो गया है। इसलिए, हम इस साल उनके प्रदर्शन पर नजर रखेंगे।” उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इन कंपनियों को आगे किसी पूंजी निवेश की आवश्यकता नहीं होगी। यही कारण है कि बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन तीनों साधारण बीमा कम्पनियों ने अपने वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए, ओरिएंटल इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5,000 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में 18 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है, जबकि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने अपना घाटा 3,800 करोड़ रुपये से कम करके 187 करोड़ रुपये कर लिया है और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को वित्त वर्ष 2022-23 में 2,800 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले पिछले वित्त वर्ष में 800 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

Also read: खुदरा निवेशकों को डेरिवेटिव बाजार से हतोत्साहित करने से बैंक जमा बढ़ाने में मदद मिलेगी: SBI Chairman

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है, जिसका लाभ वित्त वर्ष 2022-23 में 1,000 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 1,100 करोड़ रुपये हो गया है। फोकस में बदलाव के अलावा, सरकार इन बीमा कंपनियों के भीतर परिचालन संबंधी मुद्दों को भी सुलझा रही है।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 7:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement