facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

EPFO ने धोखाधड़ी को लेकर सब्सक्राइबर्स को दी यह खास सलाह, EPFO Alert भी जारी किया

Advertisement

EPFO ने अपने सदस्यों को यूएएन/पासवर्ड/पैन/आधार जैसी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करने की चेतावनी दी है।

Last Updated- January 01, 2023 | 7:20 PM IST
EPFO

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों द्वारा सीधे UAN जेनरेट करने का आसान तरीका बताते हुए अपने सब्सक्राइबर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) के खतरे को लेकर EPFO Alert जारी किया है।

बता दें, EPFO द्वारा व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या इस तरह की किसी भी ऐप के जरिये कोई भी राशि जमा करने के लिए नहीं कहता है। EPFO ने एक ट्वीट में इस सम्बन्ध में यह जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई व्यक्ति खुद को पेंशन फंड संस्था का सदस्य बताकर आपके अकाउंट से जुड़ी या दूसरी गोपनीय जानकारियां मांगता है तो उसे बिलकुल नहीं देनी चाहिए।

EPFO का अलर्ट : निजी या गोपनीय जानकारी देने बचें सब्सक्राइबर्स

EPFO ने अपने सदस्यों को यूएएन/पासवर्ड/पैन/आधार जैसी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स को बताया है कि अपने पर्सनल डीटेल्स फोन या सोशल मीडिया पर किसी के साथ शेयर नहीं करें।

नौकरियां बदलने वाले कर्मचारियों पर साइबर अटैक का खतरा ज्यादा

EPFO के बताया कि संगठन सब्सक्राइबर से आधार, पैन, यूएएन (UAN), बैंक अकाउंट या ओटीपी जैसी जानकारियां फोन कॉल्स या सोशल मीडिया के जरिये नहीं मांगता ह। EPFO ने कहा कि नौकरियां बदलने वाले कर्मचारियों पर साइबर अटैक (Cyber Attack) का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

इस नंबर पर फोन मिलाकर कर सकते है पुष्टि

यदि आपको कोई EPFO की तरफ से कॉल या मेसेज करता है यो आप टोल फ्री नंबर 1800-118-005 पर इस बारे में पुष्टि कर सकते हैं। साथ ही EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://epfigms.gov.in पर ईपीएफओ से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 1, 2023 | 7:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement