facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Deutsche Bank भारत में रिटेल बैंकिंग बिजनेस बेचने के मूड में, विदेशी और घरेलू बैंकों से मंगवाई बोलियां

Advertisement

Deutsche Bank भारत में 1980 के दशक की शुरुआत से एक्टिव है। यह बैंक भारत में ट्रेजरी, डेरिवेटिव्स ऑपरेशन और कॉर्पोरेट व रिटेल बैंकिंग जैसी सेवाएं देता है।

Last Updated- September 01, 2025 | 8:04 PM IST
Deutsche Bank

ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) अपने भारतीय रिटेल बैंकिंग बिजनेस को बेचने पर विचार कर रहा है। इसके लिए उसने भारत में घरेलू और विदेशी बैंकों से बोली आमंत्रित की है। यह कदम बैंक के भारत में निवेश कम करने की रणनीति का हिस्सा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

Deutsche Bank के भारत में हैं 17 ब्रांच

जर्मनी के इस बैंक ने अपने रिटेल बिजनेस को और ज्यादा लाभदायक बनाने का वादा किया है। मार्च में सीईओ क्रिश्चियन सिविंग ने कहा था कि 2025 में रिटेल बैंक से करीब 2,000 कर्मचारियों की छंटनी होगी और ब्राचों की संख्या में भी बड़ी कटौती की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ड्यूश बैंक 17 ब्राचों वाले अपने रिटेल बिजनेस को पूरी तरह से बेचने चाहता। रॉयटर्स को सूत्रों ने बताया कि यह चर्चा गोपनीय है।

ड्यूश बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि बैंक “अफवाहों या मार्केट अटकलों पर टिप्पणी नहीं करता।”

Also Read: ट्रंप का दावा: भारत अमेरिकी सामान जीरो टैरिफ करने के लिए तैयार, कहा- लेकिन अब हो चुकी बहुत देर

29 अगस्त थी बोली के लिए आखिरी तारीख

सूत्रों ने बताया कि ड्यूश बैंक ने अपने भारतीय रिटेल एसेट्स के लिए कई बैंकों से गैर-बाध्यकारी बोलियों की आखिरी तारीख 29 अगस्त तय की थी। अभी तक प्राप्त किसी भी संभावित बोली का विवरण स्पष्ट नहीं है। बैंक अपने भारतीय रिटेल बिजनेस के लिए जो वैल्यूएशन मांग रहा है, वह भी तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ।

रेवेन्यू बढ़ाने में ड्यूश बैंक के छूटे पसीने

ड्यूश बैंक के खुलासों के अनुसार, मार्च 2025 तक वित्तीय वर्ष में भारत में इसके रिटेल बैंकिंग का रेवेन्यू 27.83 करोड़ डॉलर था।

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत में धनी व्यक्तियों की बढ़ती संख्या के बावजूद इस विदेशी बैंकों को घरेलू बैंकों से कड़ी प्रतिस्पर्धा और नियामक सीमाओं के कारण रेवेन्यू बढ़ाने में मुश्किलें आई हैं।

ड्यूश बैंक भारत में 1980 के दशक की शुरुआत से एक्टिव है। यह बैंक भारत में ट्रेजरी, डेरिवेटिव्स ऑपरेशन, प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट व रिटेल बैंकिंग जैसी सेवाएं प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement